{"_id":"5bfb06d7bdec22419216fa6c","slug":"fireworks-thrown-by-truck-in-jalandhar-police-arrested-to-suppose-as-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः चलते ट्रक से फेंके पटाखे, आतंकी समझ पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः चलते ट्रक से फेंके पटाखे, आतंकी समझ पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को जेएंडके के एक ट्रक सवार युवक ने पटाखा चलाकर फेंक दिया, जिससे अफरा तफरी मच गई। एक पटाखा स्कूटर सवार के पास जाकर गिरा, जिसके बाद ट्रक चालक व स्कूटर चालक में बहसबाजी व गाली गलौज हुई। जानकारी देते हुए स्कूटर चालक नितिन दिनेश ने बताया कि वह चौगिट्टी फ्लाईओवर पर आ रहा था तो जम्मू कश्मीर के ट्रक सवार लोगों ने उस पर पटाखे जलाकर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने उन्हें पठानकोट चौक से पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान मजीद अहमद और इस्पार्क हुसैन जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी सिटी परमिंदर भंडाल का कहना है कि ट्रक में सवार एक व्यक्ति ने पटाखे जलाकर फेंक दिये थे, जिसे लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन