{"_id":"cac133aa71f6bfb3037d88c9d98427e0","slug":"fire-on-exchange-eight-thousand-phone-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सचेंज में लगी आग, आठ हजार फोन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सचेंज में लगी आग, आठ हजार फोन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सात प्राइम फेजों के आठ हजार के करीब घरों के फोन और इंटरनेट कनेक्शन बुधवार सुबह उस समय जवाब दे गए जब फेज-4 स्थित बीएसएनएल की एक्सचेंज के पावर प्लांट में अचानक शॉट सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पा लिया। लेकिन इसके बाद भी एक्सचेंज की तारों को काफी नुकसान पहुंचा था।
ऐसे में दोपहर डेढ़ बजे के बाद उक्त इलाकों में फोन सेवा शुरू हो पाई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस मौके बीएसएनल के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फेज-4 स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के ग्राउंड फ्लोर स्थित पावर प्लांट में आठ बजे के शॉट सर्किट हो गया। जिससे अचानक वहां आ लगी गई।
जैसे ही मुलाजिमों ने धुआं उठता देख तुरंत उन्होंने फायर ब्रिगेड व पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। सवा आठ बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन