{"_id":"7b23028bbea9fa47228fda0b4c71251e","slug":"fire-in-sec-17-food-supply-deptt-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड एंड सप्लाई विभाग के कार्यालय में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड एंड सप्लाई विभाग के कार्यालय में आग
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 में आगजनी की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार दोपहर को फूड एंड सप्लाई विभाग में आग लग गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने केलिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मालूम हो कि फूड एंड सप्लाई विभाग का कार्यालय बेसमेंट है।
ऊपर की मंजिल में आरएलए का कार्यालय है। इस आग से आसपास काफी धुंआ ही धुंआ हो गया और अफरातफरी मच गई। कार्यालय के बाहर सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
दमकल विभाग के अनुसार शार्ट र्स्कट के कारण आग लगी है। इस आग में कार्यालय के रखे कुछ दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-17 पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन