{"_id":"5ec4ad888ebc3e909e01231f","slug":"fire-in-sbi-atm-at-kharkhauda-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः खरखौदा में एसबीआई के एटीएम में लगी भीषण आग, दो मशीनें और पैसे जलकर हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपतः खरखौदा में एसबीआई के एटीएम में लगी भीषण आग, दो मशीनें और पैसे जलकर हुए राख
Wed, 20 May 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल
अंकित चौहान, खरखौदा(सोनीपत)
अंकित चौहान, खरखौदा(सोनीपत)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 May 2020 09:46 AM IST
सार
- पासबुक अपडेट करने की मशीन भी जल गई
- सिक्योरिटी गार्ड नहीं था मौके पर
- बैंक बताएगा कितने नोट जलकर हुए खाक
विज्ञापन
एटीएम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुधवार की सुबह हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एटीएम जलकर खाक हो गई और उसमें रखे पैसे भी। इसके साथ लगी पासबुक अपडेट करने की मशीन भी पूरी तरह से जल गई। आगजनी में कितने का नुकसान हुआ, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
पैसे कितने जले और कितने बच गए, यह मशीन खोलने के बाद ही पता लगेगा। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त सिक्योरिटी गार्ड मौके पर नहीं था, वरना जानी नुकसान होता। बैंक अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं। वहीं पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि एटीएम में आग लगी कैसे?