{"_id":"0c87ec2dc069f6efb64896b4a09cce0a","slug":"fire-in-mobile-shop-due-to-mobile-battery-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप में धमाका, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शॉप में धमाका, लाखों का सामान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sun, 06 Dec 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर की लिबर्टी मार्केट में मोबाइल शॉप में जबरदस्त धमाका हो गया। इसके कारण पूरी दुकान जलकर राख हो गया। आग बैटरी में ब्लास्ट के कारण लगी। लाखों का नुकसान हो गया। शोरूम के मालिक अजयपाल भाटिया निवासी भगतावाला ने बताया कि शोरूम में पंद्रह लाख का सामान था। आग से सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन
उन्होंने दो माह पहले ही शोरूम खोला था। सूचना मिलने पर थाना सर्किट हाउस चौकी इंचार्ज सविंद्र सिंह व एसपी (डी) लखबीर सिंह पुलिस बल समेत घटनास्थल पर पहुंचे। तीन दमकलों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
हो सकता था बड़ा हादसा
जिस शोरूम में आग लगी है उस बिल्डिंग में मोबाइल के सौ शोरूम हैं। प्रतिदिन हजारों लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं। मार्केट के पास ही रेलवे स्टेशन है। समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बिना मास्क आग बुझाने को मजबूर कर्मचारी
लिबर्टी शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग समेत सेवा समिति ढाब बस्ती राम की तीन गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंचीं। बेसमेंट से उठ रहा धुएं का गुबार इतना भयंकर था कि उन्होंने आग बुझाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास मास्क नहीं हैं इसलिए वह रिस्क नहीं ले सकते।
निगम कमिश्नर की फटकार के बाद उन्होंने जान जोखिम में डालकर आग बुझाना शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डिस्ट्रिक फायर ऑफिसर कश्मीर सिंह का कहना है कि मास्क के लिए छह माह पहले लिखा गया गया था। अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।