{"_id":"5bcc0255bdec22694123c5c5","slug":"fire-in-golf-club-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फ क्लब चंडीगढ़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला, धुंआ निकलता देखकर मच गई अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्फ क्लब चंडीगढ़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला, धुंआ निकलता देखकर मच गई अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ क्लब में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-6 स्थित गोल्फ क्लब में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टीम रूम में अचानक आग लग गई। कमरे से धुआं निकलते देख क्लब में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्टीम रूम में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि आग से कमरे में रखे टेबल, तौलिये और अन्य समान जलकर राख हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बता दें कि स्टीम रूम के बगल में ही गोल्फ क्लब का किचन है। आग लगने की खबर जब गोल्फ क्लब के कर्मचारियों को लगी तो सभी किचन से बाहर निकल आए। आग अगर किचन तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। गोल्फ क्लब दोपहर 12.30 बजे बंद हो जाता है। अगर आग सुबह लगी होती तो जानी नुकसान हो सकता था। बता दें कि कई जानी-मानी हस्तियां क्लब की सदस्य हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को शनिवार दोपहर 1:40 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-6 स्थित गोल्फ क्लब में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल की दो गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने से स्टीम रूम धुएं से भर गया था और कमरे की खिड़कियों से धुआं बाहर निकल रहा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने खिड़की को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
लकड़ी से बना है स्टीम रूम
गोल्फ क्लब के स्टाफ ने बताया कि जिस स्टीम रूम में आग लगी है, उसमें तीन से चार स्टाफ की ड्यूटी रहती है। खास बात यह है कि स्टीम रूम के ज्यादातर हिस्से को लकड़ी से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, वे सभी लंच करने चले थे। इसी बीच अचानक कमरे में आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
हादसा में कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने की वजह शाट सर्किट हो सकती है। मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है।
- बीएस गिल, प्रधान, गोल्फ क्लब चंडीगढ़