फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fire in Fruit Market Amritsar

अमृतसरः फ्रूट मार्केट में लगी भीषण आग, 29 दुकानें जलकर खाक और लाखों का हुआ नुकसान

Fri, 22 Nov 2019 02:33 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Nov 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in Fruit Market Amritsar
फ्रूट मार्केट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

हॉल गेट स्थित दशकों पुरानी फ्रूट मार्केट में अचानक आग लगने से दुकानें जल गईं। अग्निकांड में दुकानों में रखे फलों के अलावा दुकानदारों की नकदी भी जल गई। आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम व सेवा सोसाइटी फायर ब्रिगेड को घंटों मशक्कत करनी पड़ीं। दुकानदारों में इस बात का आक्रोश था कि फायर ब्रिगेड अधिकारियों व कर्मचारियों को बार-बार फोन करने पर भी वह समय पर नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


इससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। सुबह पांच बजे एक दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते-ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। आग ने सभी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकानदारों को आग के बारे में सूचित किया। दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड को भी बार-बार टेलीफोन किया।

विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार जतिंदर कुमार का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने कहा कि इस बात की शिकायत मेयर करमजीत सिंह रिंटू व प्रशासन से की जाएगी। घटनास्थल से नगर निगम फायर ब्रिगेड का मुख्यालय मात्र 700 मीटर की दूरी पर है। आग लगने की सूचना पाते ही विधायक सुनील दत्ती ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है। 

प्रभावित दुकानदारों को सरकार देगी मुआवजा: सोनी 
मंत्री ओम प्रकाश सोनी भी दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को विश्वास दिलाया कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत कर नुकसान का मुआवजा दिलाएंगे। कुछ दुकानदारों ने मंत्री सोनी को बताया कि फायर ब्रिगेड कर्मचारी देरी से पहुंचे। सोनी के कहा कि दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कर्रवाई की जाएगी। सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की जिन दुकानदारों की दुकानें जली हैं, उनका केस बना कर दिया जाए, ताकि सरकार मुआवजा जारी कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed