{"_id":"580bbc3c4f1c1b716b706d26","slug":"fire-in-daria-near-chandigarh-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के पास गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के पास गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
माचिस के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दड़वा स्थित माचिस के गोदाम में आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू बुझाई। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 9.30 बजे दड़वा में चंडीगढ़ स्वीट्स के पास स्थित माचिस के गोदाम में भयंकर आग लग गई। गोदाम मालिक राजीव ने बताया कि गोदाम में करीब दो लाख रुपये की माचिस रखी हुईं थीं। पीड़ित के मुताबिक, सुबह गोदाम से धुआं उठते देख आसपास के दुकानदारों ने उन्हें व दमकल विभाग को फोन कर जानकारी दी।
आग लगने की सूचना पर मनीमाजरा फायर स्टेशन से एक और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 फायर स्टेशन से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। बाद में एक वाटर बुस्टर भी भेजा गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। मौके पर तीन एंबुलेंस भी बुला ली गई थीं। गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में बिजली का कनेक्शन नहीं है। ऐसे में शार्ट सर्किट से आग लगने का सवाल नहीं है। पीड़ित ने किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। वहीं, दमकल विभाग का कहना है कि आग लगने के कारणों के बारे में कुछ कह नहीं सकते। फायर विभाग को शक है कि किसी की शरारत की वजह से आग लगी हो। वहीं, दमकल विभाग मामले की जांच कर रहा है।