फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Busted in Two Factory of Haryana

सोनीपत के गांव नाथूपुर में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, सब जलकर राख, लाखों का नुकसान

Thu, 21 May 2020 10:23 AM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 21 May 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Fire Busted in Two Factory of Haryana
दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
गांव नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावल की पैकिंग के लिए जूट के बैग बनाने वाली दो कंपनियों में लगी भीषण आग से भारी नुकसान हुआ है। आग से तीन मंजिला कंपनियों की इमारत भी दहल गई। साथ ही फैक्टरी के अंदर कच्चा व तैयार माल और मशीन भी जल गई। फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि बेसमेंट में अभी आग धधक रही है। जिस पर पूरी तरह काबू पाने का प्रयास जारी है। बिल्डिंग की आग पर काबू पाने में करीब 11 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन


नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ज्योति पैकिंग व यूनिक पैकिंग के नाम से दो कंपनी हैं। एक साथ स्थित दोनों कंपनियों में जूट से चावल की पैकिंग के लिए बैग तैयार किए जाते हैं। ज्योति पैकिंग कंपनी के मालिक कशिश अग्रवाल ने बताया कि वीरवार तड़के करीब तीन बजे अचानक बिजली जाने के बाद दोबारा आई तो फैक्टरी में आग लग गई। कंपनी में सो रहे कर्मियों ने उन्हें मामले से अवगत कराया। आग दोनों कंपनियों के बीच में लगे बिजली पैनल के पास लगी थी। जिससे आग ने दोनों कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पहली मंजिल से शुरू हुई आग ने ऊपर की मंजिल के साथ ही बेसमेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। जूट के बैग व गट्ठों में आग के कारण कुछ देर में ही आग पूरी तरह से भड़क गई। कर्मियों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग की सूचना फैक्टरी मालिक व फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। जिस पर राई, कुंडली व सोनीपत के साथ ही गन्नौर, गोहाना, पानीपत, रोहतक व नरेला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब  24 गाड़ियों ने 11 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि बेसमेंट में रखे कच्चे मॉल में आग शाम तक धधक रही थी। उस पर काबू पाने का प्रयास जारी था। आग से कंपनियों में रखा कच्चा व तैयार माल तथा मशीन तक जल गई। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पाने व जांच के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।

बेसमेंट में धधक रही आग पर काबू पाने को मशक्कत जारी

फैक्ट्रियों के बेसमेंट में कच्चा माल रखा गया था। दोनों कंपनियों की बिल्डिंग की आग पर काबू पा लिया गय, लेकिन बेसमेंट में अभी भी आग धधक रही है। जिस पर काबू पाने में फायर ब्र्रिगेड की टीम प्रयास कर रही है। बेसमेंट में जूट के गट्ठों में आग होने के कारण उस पर काबू पाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

पेंट को फैक्टरी में आग पहुंचने से रोकी
फक्ट्रियों में लगी पास ही स्थित पेंट की फैक्टरी तक पहुंचने लगी तो हड़कंप मच गया। पेंट की फैक्टरी में आग पहुंचने से नुकसान बढ़ सकता था। जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत मशक्कत शुरू की और पेंट की फैक्टरी पर  पानी की बौछार करने के साथ ही उस तरफ बढ़ रही आग पर काबू पाया। जिससे पेंट फैक्टरी तक पहुंचने से आग को रोका गया।

तड़के आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर काबू पाने के लिए तुरंत फायर टेंडर लाए गए। आग पर काबू पा लिया गया है। बेसमेंट की आग पर भी काबू पाने का प्रयास जारी है। उस पर भी जल्द काबू कर लिया जाएग। पैकिंग फैक्टरी के पास स्थित पेंट की फैक्टरी तक आग पहुंचने से रोक दी गई है।  
रामपाल, फायर अधिकारी सोनीपत।  

फैक्टरी से तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी बुलवाया गया। अभी आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग सका है। जांच के बाद सही कारण पता लग सकेंगे। साथ ही नुकसान के बारे में भी पूरा पता लगाया जाएगा।
-सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed