लुधियाना में फैक्ट्री में लगी आग, यहां 60 दुकानें जलकर हुई खाक, कई वाहन आएं चपेट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सामने दुकानों में अचानक सुबह तीन बजे के करीब आग लग गई। आग से लगभग पांच दर्जन दुकानें, दो टिप्पर तीन कारें और दो स्कूटर जल गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब में फायर बिग्रेड न होने के कारण आग पर देरी से काबू पाया गया।
एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर फटने से आग चंद ही मिनटों में फैल गई। आग ने सड़क के दोनों ओर की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे रविदास चौक से लेकर तख्त साहिब के सामने दूसरी तरफ की दुकानों में आग तेजी से पहुंच गई।
कर्मचारियों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश। आग ने तख्त साहिब के सामने सरोवर वाले मैदान में खड़े दो बड़े टिप्परों और तीन कारों व दो स्कूटरों को भी चपेट में ले लिया।
अग्निकांड से लगभग 60 दुकानदार प्रभावित हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ढाबे के ऊपर बिजली की तार से छत पर आग लगी, जिसके बाद गैस सिलेंडरों में आग लग गई और विस्फोट हुआ। इसके बाद आग की लपटे इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते सारे बाजार को अपने आगोश में ले लिया।
दुकानों में धमाके की आवाज सुनकर दुकानदार बाहर आए और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर कर्मियों ने दमकल की चार गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। दुकानदारों का कहना है कि घटना के लगभग 2 घंटे बाद दमकल पहुंची। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इंतजाम ना होने के कारण इतना बड़ा नुकसान हुआ है।
एसजीपीसी दुकानदारों को मदद देगी: सचिव
तीन वर्ष पहले भी गुरु रविदास चौक में तकरीबन दस दुकानों में आग लगी थी। दुकानदारों ने बताया की उस समय के कैबिनेट मंत्री ने एक-एक लाख रुपये सभी दुकानदारों को देने के लिए आदेश जारी किए थे। वह रकम अभी तक नहीं मिली है। ज्ञानी रघुबीर सिंह जत्थेदार तख्त श्री केसगढ़ साहिब ने अग्निकांड पर दुख जताया है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव अवतार सिंह से बताया एसजीपीसी अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोगोंवाल ने अग्निकांड के बारे में जानने के लिए उन्हें भेजा गया है। उन्होंने बताया 9 जून को एसजीपीसी की मीटिंग है। मीटिंग ने इस घटनाक्रम के बारे में विचार विमर्श करने के बाद अधिक से अधिक मदद की जाएगी।
पूर्व लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डॉ दलजीत सिंह चीमा मौके पर पहुंचकर दुख जताया। डिप्टी कमिश्नर डॉ सुमित जारंगल, एसडीएम कन्नू गर्ग ने मौका मुआयना किया।
कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग 16 घंटे में बुझी
उधर, लुधियाना के राहों रोड स्थित दीवान निटवेयर फैक्ट्री में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे 20 कारीगर सब कुछ छोड़कर बाहर की तरफ भागे। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
आग ज्यादा होने के कारण महानगर के अलावा, समराला, नवांशहर और वर्धमान मिल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।