{"_id":"5e0b24018ebc3e87d700dcfc","slug":"fire-breaks-out-in-the-hut-father-and-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाकः आग लगने से गिरी झोपड़ी, पिता-पुत्र दबे, जलने से दोनों की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाकः आग लगने से गिरी झोपड़ी, पिता-पुत्र दबे, जलने से दोनों की चली गई जान
Tue, 31 Dec 2019 06:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
झोपड़ी हुई खाक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाखा के प्रेम नगर में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक झोपड़ी में सो रहे पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। थाना दाखा पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस झोपड़ी में आग के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नारायण (36) मजदूरी करता था। उसने प्रेम नगर में एक खाली जगह पर अपनी झोपड़ी बना रखी थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी खगडिय़ा (बिहार) बेटी को लाने चली गई थी। इस दौरान पिता और पुत्र रोशन (13) घर में थे। सोमवार की रात को लगभग दस बजे सब कुछ सामान्य था। दोनों पिता पुत्र झोपड़ी में सो रहे थे। रात 11 बजे अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे जिसके हाथ में जो मिला उससे आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आग लगने के कारण झोपड़ी गिर गई और इसमें पिता-पुत्र दोनों दब गए। जब तक लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, वह बुरी तरह से जल चुके थे।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि झोपड़ी के अंदर मोमबत्ती या फिर कुछ अन्य चीज जल रही थी। जिससे पूरी झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि इनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी के आने की इंतजार कर रही है।