फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out in The hut, Father and son died

दर्दनाकः आग लगने से गिरी झोपड़ी, पिता-पुत्र दबे, जलने से दोनों की चली गई जान

Tue, 31 Dec 2019 06:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in The hut, Father and son died
झोपड़ी हुई खाक।

दाखा के प्रेम नगर में सोमवार देर रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक झोपड़ी में सो रहे पिता-पुत्र की जलकर मौत हो गई। थाना दाखा पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस झोपड़ी में आग के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नारायण (36) मजदूरी करता था। उसने प्रेम नगर में एक खाली जगह पर अपनी झोपड़ी बना रखी थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी खगडिय़ा (बिहार) बेटी को लाने चली गई थी। इस दौरान पिता और पुत्र रोशन (13) घर में थे। सोमवार की रात को लगभग दस बजे सब कुछ सामान्य था। दोनों पिता पुत्र झोपड़ी में सो रहे थे। रात 11 बजे अचानक झोपड़ी से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे जिसके हाथ में जो मिला उससे आग बुझाने का प्रयास करने लगा। आग लगने के कारण झोपड़ी गिर गई और इसमें पिता-पुत्र दोनों दब गए। जब तक लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, वह बुरी तरह से जल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि झोपड़ी के अंदर मोमबत्ती या फिर कुछ अन्य चीज जल रही थी। जिससे पूरी झोपड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों से  पूछताछ में पता चला है कि इनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी के आने की इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed