फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out in godown in industrial area in Chandigarh

चंडीगढ़: इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम में लगी आग, दो लड़कियों की मौत, तीन घायल

Mon, 24 Jul 2023 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

घटना के बारे में अभी विस्तार से जानकारी का इंतजार है। अभी यह भी पता नहीं लग सका है कि घटना में माल का नुकसान कितना हुआ है। बेहोश होने के चलते चार को सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in godown in industrial area in Chandigarh
ज्योति के पिता बेटी की फोटो मोबाइल में दिखाते हुए। ज्योति की माता को सांत्वना देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2 स्थित 26/3 में फोम के गद्दे की फैक्टरी के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


दरअसल, आग गोदाम के बेसमेंट में लगी थी। जो कि धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी और आसपास तेज धुआं फैलता जा रहा था। तेज धुएं ने लोगों के साथ फायर टीम की भी मुसीबत ज्यादा बढ़ाई। बताया जा रहा है कि, आग लगने और अधिक धुएं के चलते मौके पर मौजूद तीन लड़कियों समेत चार लोग बेसुध हो गए थे। इनमें दो लड़कियों की मौत हो गई। मृतक में एक लड़की का नाम ज्योति है, दूसरी का सुहानी बताया जा रहा है। एक लड़की नेपाल की रहने वाली थी। 
विज्ञापन

Fire breaks out in godown in industrial area in Chandigarh
इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल, घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed