फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire Breaks Out At Chemical Plant In Dera Bassi Of Punjab

डेराबस्सी में केमिकल प्लांट में धमाके के साथ लगी आग, 12 मजदूर झुलसे, एक की मौत, एक लापता

Thu, 11 Jul 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out At Chemical Plant In Dera Bassi Of Punjab
केमिकल प्लांट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

डेराबस्सी के मुबारिकपुर सड़क पर स्थित पंजाब केमिकल्स एंड क्रोप प्रोटेक्शन लिमिटेड (पीसीसीपीएल) केमिकल कंपनी के प्लांट में बुधवार सुबह धमाके के साथ आग लग गई।

विज्ञापन


आग से 12 वर्कर झुलस गए और एक की मौत हो गई। वहीं एक वर्कर लापता हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर पंचकूला के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो को चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


आग से कंपनी का एक प्लांट पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान का अंदेशा है। डेराबस्सी की चार, चंडीगढ़ की दो, मोहाली की दो, दप्पर की दो समेत 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नामी फार्मासिटीकल कंपनी के एसीएफ इंटरमिडीट प्लांट में सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग टोलिन केमिकल से भरे टैंक से शुरू हुई, जिसके बाद जोरदार धमाके से टैंक फट गया और सारा केमिकल प्लांट में फैल गया। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे 12 वर्कर झुलस गए और एक की मौत हो गई।

आग से केमिकल से भरे कई रिएक्टर धमाके के साथ फट गए। धमाके इतने जोरदार थे कि पास के रिहायशी क्षेत्र में घरों के शीशे टूट गए। पूरे डेराबस्सी व आसपास के रिहायशी क्षेत्र में धुएं का गुबार उठने से लोगों की आंखों व चेहरे पर जलन होने लगी व सांस लेने में तकलीफ हुई। 

25 दिन पहले ही नौकरी पर लगा था सुखविंद्र

Fire Breaks Out At Chemical Plant In Dera Bassi Of Punjab
प्लांट से उठता धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला

आग से झुलस कर मरे वर्कर की पहचान 22 वर्षीय सुखविंद्र सिंह उर्फ बंटी निवासी गांव बिजनपुर के रूप में हुई। सुखविंद्र का दो साल पहले ही विवाह हुआ था। उसका एक साल का लड़का भी है। लापता वर्कर की पहचान 20 वर्षीय रवि कुमार निवासी गांव बिजनपुर के रूप में हुई। 

सुखविंद्र व रवि दोनों दोस्त थे और 25 दिन पहले ही कंपनी में नौकरी पर लगे थे व 15 दिन बाद आज नौकरी पर आए थे। खबर सुनकर परिवार व गांव में मातम छा गया। रवि के परिजनों व गांव बिजनपुर के निवासियों ने कंपनी के बाहर हंगामा भी किया।

वर्करों ने छलांग लगाकर बचाई जान
लोहे से बने तीन मंजिला इस प्लांट को करीब छह महीने पहले नया तैयार किया गया था, जिसकी सबसे ऊपरी मंजिल से आग शुरू हुई, बाद में उसने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर करीब 25 वर्कर काम कर रहे थे।

इसी प्लांट के अन्य मंजिलों पर काम करने वाले वर्करों ने ऊपर से नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई जिनको काफी चोटें आईं। बताया जा रहा है कि टोलिन केमिकल पेट्रोल व डीजल से भी ज्यादा ज्वलनशील होता है।

क्या कहते हैं कंपनी के डायरेक्टर

Fire Breaks Out At Chemical Plant In Dera Bassi Of Punjab

कंपनी के डायरेक्टर अवतार सिंह ने कहा कि आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है व एक वर्कर की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी में छह प्लांटों में से बाकी सभी प्लांट आरसीसी (सीमेंट) के बने हुए जबकि यह प्लांट लोहे का तैयार किया हुआ था। उन्होंने कहा कि आग के कारणों व कहां लापरवाही हुई है, उसकी जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि अभी एक वर्कर की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि लापता वर्कर की खोज की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

चाय पीने गए थे वर्कर
कंपनी में 11 बजे चाय पीने का समय होता है जिस कारण वहां काम करने वाले अन्य वर्कर चाय पीने गए थे, नहीं तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

केमिकल स्टोरेज तक नहीं पहुंची आग

Fire Breaks Out At Chemical Plant In Dera Bassi Of Punjab
Fire - फोटो : अमर उजाला

कंपनी में छह प्लांट हैं। इनमें से उक्त प्लांट सबसे आखिर में स्थित है, जबकि कंपनी में लाखों टन केमिकल जमीन के नीचे बने अंडरग्राउंड टैंकों में स्टोर किया हुआ था। अगर वहां तक आग पहुंच जाती तो भारी तबाही हो सकती थी।

पहले भी लग चुकी है कंपनी में आग
इस कंपनी में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कंपनी में कई बार आग की भयानक घटनाएं हो चुकी हैं। इसी प्लांट में आज से कुछ महीने पहले भी आग लग चुकी है जिसमें कंपनी का भारी नुकसान हुआ था लेकिन इन हादसों के बाद भी कंपनी कोई सबक नहीं ले रही है।

बारूद के ढेर पर बैठे हैं डेराबस्सी के निवासी
पीसीसीपीएल कंपनी डेराबस्सी के रिहायशी क्षेत्र में स्थित है। इसके बिल्कुल साथ सिल्वर सिटी, नजदीक आशियाना कालोनी, गुलमोहन सिटी, गुलमोहर एक्सटेंशन, बैला होम्स सहित मुबारिकपुर का रिहायशी क्षेत्र स्थित है। जिस हिसाब से कंपनी में लाखों टन ज्वलनशील केमिकल स्टोर किया हुआ है उस कारण कभी भी भारी तबाही हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed