{"_id":"57d18c7b4f1c1b986331888d","slug":"fire-brand-leader-navjot-sidhu-big-announcement-for-new-party-in-chandigarh-press-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू की नई गुगली, नई पार्टी पर चौंकाने वाला ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू की नई गुगली, नई पार्टी पर चौंकाने वाला ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू ने वीरवार को अपने सियासी पत्ते तो नहीं खोले, लेकिन गुगली फेंकते हुए नई पार्टी को लेकर चौंकाने वाला ऐलान किया। दिनभर राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि सिद्धू वीरवार को अपनी नई पार्टी का एलान करेंगे, लेकिन सिद्धू ने कहा कि सियासी पत्ते खोलने के लिए उन्हें कुछ और वक्त की जरूरत है। हालांकि वह बादल सरकार और केजरीवाल पर जमकर बरसे।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल उन्हें महज ‘डेकोरेशन पीस’ बनाना चाहते थे। वहीं, बादल सरकार के ‘डंडा तंत्र’ से पंजाब के लोग त्रस्त हो चुके हैं। ओलंपियन व विधायक परगट सिंह और बैंस बंधुओं के साथ चंडीगढ़ प्रेस क्लब में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा, ‘नई पार्टी बनाने या मोर्चा के अगले कदम का खुलासा 15 दिन बाद करेंगे।
वे पंजाब के अच्छे और प्रतिष्ठित नेताओं के संपर्क में हैं, जो किसी कारण अपनी पार्टी की ज्यादतियां सहते हुए कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। ऐसे नेताओं को एकजुट करने के बाद ही मोर्चा के अगले फैसले का खुलासा किया जाएगा।’

केजरीवाल को खूब लताड़ा और कई आरोप लगाए
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि उन पर आरोप है कि वे मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा रखते हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी से बात नहीं बनी। इन आरोपों को खारिज करते हुए सिद्धू ने कहा कि ट्विटर पर केजरीवाल की टिप्पणी से स्पष्ट हो जाता है कि उन्होंने किसी तरह की मांग नहीं की थी।
केजरीवाल से इतना जरूर कहा था कि पंजाब चुनाव में उनकी भूमिका स्पष्ट कर दें कि वह उससे क्या चाहते हैं। इस पर केजरीवाल ने कहा था कि वह चुनाव न लड़ें। उनकी पत्नी को टिकट दिया जाएगा और जीतने पर मंत्री बना देंगे। इस तरह केजरीवाल भी भाजपा की तरह मुझसे सिर्फ प्रचार करवा कर मुझे ‘डेकोरेशन पीस’ बनाना चाहते थे।

राज्यसभा के इस्तीफे से केजरीवाल का कोई संबंध नहीं
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू ने स्पष्ट कहा कि राज्यसभा से इस्तीफे से केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है। इस्तीफा देने के बाद ही उनकी केजरीवाल से मुलाकात हुई थी। भाजपा को अलविदा कहने के संबंध में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा कि मामले में भाजपा नेताओं से ही पूछें, वह सही जवाब दे सकते हैं।
सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कोई नेताओं का जमावड़ा खड़ा नहीं किया, लेकिन अन्य राजनीतिक दलों में स्वतंत्रता के अधिकार के लिए छटपटा रहे नेताओं को आमंत्रित किया है। भले ही वह किसी भी दल से ताल्लुक रखते हों, जिनके दिलों में पंजाब का दर्द हो।

‘काले बादल की छाया पंजाब पर, लोग सूरज देखना चाहते हैं’
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पांच साल कैप्टन का तंत्र देखा और उसके बाद दस साल ‘डंडा तंत्र’ देखा है। अब लोग सूबे में नया विकल्प खोज रहे हैं। वह शासन में बदलाव चाहते हैं। एक दशक से पंजाब में मुख्यमंत्री रहने वाले प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि पंजाब पर काले बादल की छाया है और लोग सूरज की रोशनी देखना चाहते हैं।’