{"_id":"db4cbf06d77314b731f75d377de3859f","slug":"fire-at-police-headquarter-room-number-102-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय के रूम नंबर 102 में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पुलिस मुख्यालय के रूम नंबर 102 में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को तड़के यूटी पुलिस हेडक्वार्टर की पहली मंजिल के कमरे में आग लग गई। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से कमरे में रखा रिकॉर्ड और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे हेडक्वार्टर के कमरा नंबर 102 में अचानक आग लग गई। यह पुलिस मुख्यालय के सीआईडी विंग का रूम है। मुख्यालय की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी ने कमरे से धुंआ निकलता देखा और तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। आग से कमरे की अलमारी, जिसमें रिकॉर्ड रखा हुआ था वह जल गया।
विज्ञापन
साथ ही कमरे में रखा दो एसी, दो कंप्यूटर और फर्नीचर भी जल गया। फायर विभाग के मुताबिक उन्हें आग की सूचना सुबह 3 बजकर 58 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
फायर अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से ही लगी है। सही कारणों का पता तो जांच के बाद ही लग पाएगा।
सुबह होने पर आला अधिकारियों ने भी नुकसान का जायजा लिया। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी। अगर किसी की लापरवाही या शरारत सामने आई तो सख्त कार्रवाई करेंगे।