फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire at businessman home: disclosure in post mortem report

घर में आग: दम घुटने से हुई थी उद्योगपति की पत्नी की मौत

Mon, 28 Mar 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 28 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
fire at businessman home: disclosure in post mortem report
पत्नी जिंदा जल गई, जबकि दोनों बहुएं गंभीर रूप से झुलस गईं। - फोटो : amarujala

पंचकूला में सेक्टर 12 स्थित कोठी नंबर 637 में बुधवार को लगी आग में उद्योगपति अमृतलाल गर्ग की पत्नी कमलेश गर्ग की मौत दम घुटने और जलने से हुई थी। ये खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ स्थित फ्लोर मिल के मालिक की पंचकूला कोठी नंबर-637 में बुधवार को ये आग कैसे लगी अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को अभी फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सेक्टर पांच स्थित थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि उद्योगपति अमृतलाल गर्ग की पत्नी कमलेश गर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश गर्ग के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण आग से झुलसने और धुएं से दम घुटना आया है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मधुबन फोरेंसिक लैब से जांच रिपोर्ट आने में अभी वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बुधवार को सेक्टर 12 स्थित उपरोक्त कोठी में आग लग गई थी। इस घटना में चंडीगढ़ लक्ष्मण फ्लोर मिल के मालिक अमृतलाल गर्ग की पत्नी जिंदा जल गईं थीं।


जबकि मनजोत मित्तल और नम्रता मित्तल दोनों बहुएं झुलस गईं थीं। मनजोत की हालत में अभी तक सुधार नहीं हुआ है। उनका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है, जबकि नम्रता अलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed