{"_id":"57ca7cec4f1c1bd4352cb9e5","slug":"fir-filed-against-mp-bhagwant-mann-due-to-misbehave-with-media-persons-during-rally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप' को नया झटका, सांसद भगवंत मान के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' को नया झटका, सांसद भगवंत मान के खिलाफ एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्सी पठाना(फतेहगढ़ साहिब)
Updated Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
सांसद भगवंत मान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर कुछ भी सही नहीं चल रहा। मीडिया के साथ बदसलूकी के आरोप में आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के खिलाफ थाना बस्सी पठाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
एक सितंबर को आप उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा की चुनाव रैली के दौरान सांसद मान ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की थी। मीडिया ने इसके विरोध में फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी। इसके बाद बस्सी पठाना पुलिस ने भगवंत मान के खिलाफ 11 विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एक सुर में उठी मांग, माफी मांगें भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
दो सितंबर को फतेहगढ़ साहिब के पत्रकारों द्वारा दी गई शिकायत के बाद एसएसपी ने डीएसपी बस्सी पठाना दविंदर कुमार को मामले की जांच कर दो दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा था।
पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट के दौरान एक वीडियो फुटेज में पाया कि सांसद भगवंत मान स्टेज से माइक पर भीड़ को मीडिया के खिलाफ उकसा रहे थे। पत्रकारों ने भगवंत मान की गिरफ्तार करने की मांग की है।
भगवंत मान पर जिन 11 विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है, उनमें से चार धाराएं सख्त हैं। धारा 109, धारा-500, धारा-504 और धारा-149 में सजा दो-दो साल है।