फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR Filed Against Akali Dal Candidate and 50 Others for Deadly Attack during Election

अकाली प्रत्याशी और 50 के खिलाफ दर्ज किया गया पर्चा, पंचायत चुनाव में जानलेवा हमला

Sun, 30 Sep 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
FIR Filed Against Akali Dal Candidate and 50 Others for Deadly Attack during Election
FIR
19 सितंबर को हुए जिला परिषद और पंचायत चुनाव में जानलेवा हमला करने पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रत्याशी शलिंदर सिंह समेत पचास लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना ममदोट पुलिस ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के पीए व कांग्रेसी प्रत्याशी नसीब संधू की शिकायत पर केस पंजीकृत किया है। नसीब का आरोप है कि जिला परिषद् की मतगणना के दौरान शलिंदर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ उस पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन


जिला परिषद् के चुनाव में शलिंदर ने नसीब को 413 वोटों के अंतर से पराजित किया था और जिला प्रशासन ने नौ घंटे के बाद शलिंदर को विजयी सर्टिफिकेट दिया था। नसीब संधू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 22 सितंबर को जिला परिषद् की मतगणना के दौरान केंद्र से निकलते समय शलिंदर सिंह व बलजीत सिंह समेत पचास लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों ने गोलियां चलाने के अलावा पथराव भी किया था।
विज्ञापन


पथराव के दौरान उनकी कार का शीशा भी टूट गया था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें वहां से निकाला था। थाना ममदोट पुलिस ने नसीब के बयान पर अकाली प्रत्याशी शलिंदर सिंह व बलजीत सिंह समेत पचास लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। उधर, शलिंदर सिंह के परिजनों का आरोप है कि नसीब उनसे हार का बदला ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शलिंदर ने नसीब को 413 वोटों के अंतर से पराजित किया था। जिला प्रशासन ने भी उस दिन शलिंदर को विजयी सर्टिफिकेट देने में आनाकानी की थी। नौ घंटे के बाद शलिंदर को विजयी सर्टिफिकेट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed