फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Finger print experts will be deployed in every district of Haryana

Haryana News: जल्द सुलझेगी अपराधों की गुत्थी! हर जिले में होगी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की तैनाती

Mon, 27 Nov 2023 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Nov 2023 07:50 PM IST
सार

हरियाणा के हर जिले के एसपी कार्यालय में जल्द फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तैनात होगा। हरियाणा पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। अपराध होने पर इनकी मदद ली जाएगी। इससे अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी। 

विज्ञापन
Finger print experts will be deployed in every district of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गंभीर अपराधों की गुत्थी जल्द सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में एसपी कार्यालय में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे। साथ ही मोबाइल फॉरेंसिक यूनिटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि आपात स्थिति में कहीं पर भी वारदात के दौरान यह टीम मौके पर पहुंच सके और घटना के तुरंत बाद निशान ले सके।

विज्ञापन


प्रदेश में फिंगर प्रिंट यूनिट पहले से चल रही है। जहां भी जरूरत होती है तो सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी होता है। हरियाणा के गृह विभाग द्वारा तैयार योजना के अनुसार स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के माध्यम से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की तैनाती की जाएगी। नए तैनात होने वाले फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को प्रत्येक जिले में एसपी कार्यालय के साथ तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन


जिलों में तैनात होने वाले फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को हरियाणा पुलिस से प्रशिक्षण मिलेगा। कोर्स पूरा होने के बाद उनको तैनाती दी जाएगी। कोर्स के दौरान कर्मचारियों को अंगुलियों के निशान उठाने और उनका विश्लेषण करने की कला सिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed