फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fine on Make my trip, chandigarh news

बुकिंग के बावजूद होटल में नहीं मिला रूम, ‘मेक माई ट्रिप’ पर जुर्माना

Mon, 13 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Fine on Make my trip, chandigarh news
court - फोटो : सांकेतिक चित्र
चंडीगढ़ में एमडी/ एमएस की परीक्षा देने के लिए मेक माई ट्रिप से ऑनलाइन होटल बुकिंग करना दिल्ली के डॉक्टर दंपति को उस वक्त महंगा पड़ा, जब उन्हें होटल पहुंचने पर रूम ही नहीं मिला। होटल प्रशासन ने उनके नाम से कोई रूम बुक होने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित को दूसरे होटल में जाकर तत्काल महंगे दाम में होटल का रूम बुक कराना पड़ा। उपभोक्ता फोरम ने मेक माई ट्रिप को उपभोक्ता सेवा शर्तों का दोषी मानते हुए होटल बुकिंग अमाउंट की दोगुनी राशि और मानसिक प्रताड़ना के लिए अतिरिक्त मुआवजा राशि देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी डॉ आशीष कुमार सिंह और उनकी पत्नी डॉ अर्चना ने चंडीगढ़ में अपनी एमडी और एमएस की परीक्षा के लिए मेक माई ट्रिप से 19 मई 2013 को होटल मिड-टाउन में 1800 रुपये में एक दिन के लिए कमरा बुक किया था। इसके बाद जब वे होटल पहुंचे तो वहां उनके नाम से कोई कमरा बुक ही नहीं था। इस बारे में डॉ1 दंपति ने जब होटल प्रबंधन से बात की और उन्हें मेक माई ट्रिप द्वारा रूम की बुकिंग दिखाई तो उन्होंने किसी तरह की बुकिंग से इनकार कर दिया। होटल में तत्काल भी उन्हें कोई रूम नहीं मिला। परेशान होने के बाद रात में एक बजे पीड़ित डॉ दंपति ने होटल ओएस्टर में 3 हजार में तत्काल रूम लिया। रात में हुई परेशानी के कारण पीड़ित दंपति की परीक्षा प्रभावित हुई और वह परीक्षा में ठीक से लिख भी नहीं पाए। इसके बाद पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी। 
विज्ञापन


पीड़ित दंपति ने फोरम में होटल बुकिंग का मैसेज और उससे संबंधित अन्य रिकॉर्ड्स दिखाए। फोरम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेक माई ट्रिप को सेवा में कोताही बरतने का दोषी पाते हुए 3 हजार रुपये दूसरे होटल के रूम के एवज में और मानसिक प्रताड़ना के लिए 10 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed