{"_id":"54b87dc2a84082c9f077285bea5b9be1","slug":"fine-for-over-speed-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, इस तरह तो कट जाएगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, इस तरह तो कट जाएगा चालान
राजेश ढल्ल / अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 08 Dec 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में निर्धारित स्पीड लिमिट से तेज वाहन चलने पर चालान भी कटेगा और उसका सबूत भी चालान के साथ ही चालक को दिया जाएगा।
फिर चालक बहाना नहीं बना सकेगा कि वह तो कम स्पीड पर वाहन चला रहा था। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस नए तरह के दो राडार खरीदने जा रही है।
इसके लिए जनमार्ग पर ट्रायल हुआ। डीएसपी कमलदीप ने खुद इस सिस्टम की गुणवता को चेक किया। सोमवार को इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
नए राडार से करीब एक किलोमीटर दूर के आ रहे वाहन की भी गति मापी जा सकेगी। ट्रैफिक पुलिस इन राडारों को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो पीसीआर में लगाएगी।
इस प्रकार करेगा काम
पीसीआर के पिछले हिस्से में नए रडार सिस्टम के साथ एक कंप्यूटर (एलसीडी स्क्रीन) और प्रिंटर भी लगा होगा। यह नाके पर ही तैनात होगी।
यह एक किलोमीटर दूर से आ रहे वाहन की स्पीड माप लेगा। चालान के साथ स्पीड की पर्ची भी दी जाएगी। अभी तक यह व्यवस्था है कि नाके से कुछ पहले कर्मचारी छुप कर बैठ जाते हैं।
वे वायरलेस से स्पीड की जानकारी नाके पर तैनात कर्मचारियों देते हैं। नए रडार सिस्टम में पुलिस के पास हर वाहन की स्पीड का डाटा स्टोर रहेगा।
चौक के पास चलें 30 किलोमीटर प्रति घंटा
नई नोटिफिकेशन के अनुसार चौक की चारों दिशाओं में 80 मीटर की दूरी तक वाहन की स्पीड लिमिट 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। इससे अधिक स्पीड पर चलने वाले वाहनों केचालान काटे जाएंगे।
वाहन----------------------वी-1,2 रोड----वी-3,4,---वी-5----वी-6
(कारें) लाइट मोटर व्हीकल---60------------50------40------35
दो पहिया वाहन--------------45-----------45-------40------35
भारी मोटर व्हीकल------------50-----------40-------35------30
हैवी गुड व्हीकल--------------50-----------40-------35------30
बड़े ट्रक----------------------40-----------35-------30------25
ट्राला (वजन 800 किलों से कम)-50---------40--------35------30
ट्राला 800 किलो से ज्यादा-------45----------35--------30------25
हैवी पैसेंजर व्हीकल------------35----------30--------30-------25
फायर ब्रिगेड जैसे वाहन---------45----------40--------35-------25
अन्य बडे़ वाहन----------------35----------35--------35-------25
लेनिंग पर हंगामा
शुक्रवार को सेक्टर-16 के रामपाल का रोज गार्डन के पास तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ काफी हंगामा हुआ। रामपाल ने पुलिस कर्मचारियों को कहा कि लेनिंग सिस्टम के प्रति चालक जागरूक नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस को चालान से कमाई न करके पहले जागरूक करना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस की महिला कर्मचारी ने चालान काट दिया। करीब आधा घंटे तक यहां पर बहस होती रही।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रामपाल येलो लाइन में दोपहिया वाहन चला रहे थे, जबकि यह लाइन बसों के लिए तय है।