फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Find alternate route for airport, give report in 10 days: Dharampal

एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक रूट निकालें, 10 दिन में दें रिपोर्ट : धर्मपाल

Wed, 08 Dec 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Find alternate route for airport, give report in 10 days: Dharampal
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच की दूरी को कम करने के संदर्भ में यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने मंगलवार को एक बैठक की। उन्होंने डीसी विनय प्रताप सिंह और चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को आदेश दिए कि वह वैकल्पिक रूट की पहचान करें और 10 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपें, ताकि पंजाब-हरियाणा से भी इस पर चर्चा की जाए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए पहले दूरी कम होती थी। लेकिन अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एंट्री दूसरी तरफ हो गई है, जिसके चलते एयरपोर्ट पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट पर चंडीगढ़ की तरफ से भी खर्च किया गया है। इसके चलते गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने सिफारिश की थी कि गृह मंत्रालय को प्रशासक के सलाहकार, पंजाब, हरियाणा के मुख्य सचिव और सचिव नागरिक उड्डयन के साथ बैठक करनी चाहिए, ताकि एयरपोर्ट के बीच इस दूरी को कम करने के लिए काम किया जा सके। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रालय के साथ भी यह मामला उठाया जा सकता है। प्रशासन ने अपने स्तर पर पहले काम शुरू किया है और अब सलाहकार धर्मपाल ने डीसी विनय प्रताप सिंह और चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को वैकल्पिक रूट की पहचान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अब तक हुआ ये काम
चंडीगढ़ मास्टर प्लान में भी इसके लिए तीन विकल्प सुझाए गए थे और विभिन्न बैठकों में इस पर चर्चा भी की गई। यूटी प्रशासन की तरफ से डीएमआरसी को सलाहकार कंपनी भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद भी कई विकल्पों पर विचार विमर्श किया गया। इन सब के बाद मास्टर प्लान के तहत एक सुझाव दिया गया था कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की चंडीगढ़ से पूर्व मार्ग सेक्टर-48 के पास से जगतपुरा एरिया के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी की जा सकती है। कहा गया कि एयरपोर्ट के लिए चंडीगढ़ से ये सबसे छोटा रूट होगा। इस पर फैसला हुआ था कि साइट पर फिजिबिलिटी के अलावा चीफ इंजीनियर यूटी पंजाब सरकार से कोआर्डिनेशन के साथ आगे की कार्रवाई के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed