फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Finance Minister Harpal Singh Cheema said that Captain amarinder should hand over evidence of corruption to government

भ्रष्टाचार पर चोट: पंजाब के वित्तमंत्री का बयान-कैप्टन अमरिंदर सबूत दें, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे

Sun, 29 May 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 May 2022 10:57 AM IST
सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि किसी भी स्तर पर पंजाब सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह भ्रष्टाचार के सबूत सरकार को सौंपे।  

विज्ञापन
Finance Minister Harpal Singh Cheema said that Captain amarinder should hand over evidence of corruption to government
हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार पर जंग तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.विजय सिंगला की बर्खास्तगी के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा  था कि उनके पास पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के नाम हैं। अगर भगवंत मान कहेंगे तो वे नाम बताने को तैयार हैं। अब इस पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन भ्रष्टाचार के सबूत सरकार को सौंपे। सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चीमा ने कहा कि किसी भी स्तर पर पंजाब सरकार भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही अपने कार्यकाल के भ्रष्ट मंत्रियों की सूची भगवंत मान को मिलकर सौंपेंगे। कैप्टन की लिस्ट में छह मंत्रियों के नाम बताए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की सांसद पत्नी परनीत कौर भी मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने की पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पास भी अवैध रेत खनन में शामिल कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों की सूची है। यदि मुख्यमंत्री मान यह सूची मांगेंगे तो वह जरूर देंगे। इस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कैप्टन से भ्रष्ट मंत्रियों के नाम बताने को कहा था। दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने कैप्टन के इस बयान को कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस सूची को मुख्यमंत्री मान को देने के लिए तैयार हो गए हैं। कैप्टन की पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी सांसद पत्नी परनीत कौर के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री मान से मिलेंगे और भ्रष्ट मंत्रियों की सूची सौपेंगे। बताया जा रहा है कि कैप्टन की इस सूची में 6 पूर्व मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इन पूर्व मंत्रियों और नेताओं के वह नाम हैं, जो अवैध रेत खनन और शराब का कारोबार करते हैं। कैप्टन के इस दांव को लेकर कांग्रेस में खलबली मच गई है। कांग्रेसी नेताओं को डर है कि कहीं पूर्व मुख्यमंत्री उनका नाम सूची में न उजागर कर दें। कैप्टन की मुख्यमंत्री मान से मुलाकात की पीएलसी के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने पुष्टि की है। हालांकि मुख्यमंत्री मान ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विकास फंड पर भी होगी बात

कैप्टन और मान की इस मुलाकात के दौरान पटियाला में रोके गए विकास फंड को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने इन भ्रष्ट नेताओं की सूची कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर वह चुप्पी मार कर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed