फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   film msg, the massanger review, see ram rahim action

‘एमएसजी’review: राम रहीम इन मुंबइया एक्शन

Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Feb 2015 04:55 PM IST
विज्ञापन
film msg, the massanger review, see ram rahim action

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘एमएसजी द मैसेंजर’ भक्तों के लिए मुंबइया एक्शन की ओवरडोज है। फिल्म में गुरमीत राम रहीम ने जिस तरह से एक्शन सीन दिए हैं, वे बॉलीवुड एक्टरों की नकल करते ही नजर आते हैं।

विज्ञापन


मसलन वह आम लोगों और जनता को बचाने के लिए अपनी करामाती बाइक पर बैठकर उसे आसमान में छोड़ देते हैं और उनके एक ही मुक्के से लकड़ी के मोटे लट्ठे की धज्जियां उड़ जाती हैं।  
विज्ञापन


फिल्म के दौरान उन्होंने दो दर्जन से ज्यादा ड्रेस चेंज की हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स कार और भव्य सैट मुंबइया फिल्मों के शौकीनों के लिए भले नए न हों मगर भक्तों को तो श्रद्धाभाव से भर देते हैं। फिल्म में डेरा प्रमुख सिर्फ एक्शन हीरो ही नहीं हैं, वह एक समाज सुधारक की भूमिका में नजर आते हैं। वह नशे और अन्य कुरुतियों पर प्रहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रू-ब-रू नाइट जैसी एक नई खोज

film msg, the massanger review, see ram rahim action

भक्तों को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए गुरमीत राम रहीम के रूप में उन्होंने रू-ब-रू नाइट जैसी एक नई खोज निकाली है। गीत संगीत के नाम पर जो कुछ है, उसमें उपदेश की शैली ज्यादा है और सुरीलापन कम।

मइक के किरदार में डेनियल केलाब, मुस्कान के किरदार में चंडीगढ़ की फ्लोरा सैनी, कसम के किरदार में जयश्री सोनी और एलिस के किरदार में ओलेक्जेंड्रा ने अच्छी छाप छोड़ी है। फिल्म के गीतों की बात करें तो सभी गुरमीत राम रहीम ने लिखे हैं और उन्हें गीत कम संदेश ज्यादा कहा जा सकता है।

भीड़ बढ़ी तो शो भी बढ़ेंगे
शनिवार और रविवार को यह फिल्म देखने वालों की भीड़ उमड़ सकती है। पंजाब में फिल्म पर बैन होने और इन दो दिनों तक छुट्टी होने के कारण डेरा प्रमुख के भारी तादात में समर्थकों के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है। मल्टीप्लेक्स संचालकों के अनुसार, दोनों दिन के अधिकतर शो पहले से ही बुक हैं। यदि भीड़ बढ़ी तो शो बढ़ाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed