फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Files Missings of 27 Corrupt Officers in Punjab

गायब हो गईं 27 दागी अफसरों की फाइलें

Sat, 15 Mar 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
Files Missings of 27 Corrupt Officers in Punjab
पंजाब सरकार के चंडीगढ़ स्थित पर्सोनल विभाग से दागी अफसरों की फाइलें गुम होने के मामले में शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने अब तक की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे डीएसपी आशीष कपूर ने हाईकोर्ट में पेश हलफनामे में कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। तत्कालीन पूर्व डिप्टी अधिकारी योगराज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


कुल 35 फाइलों में से आठ फाइलें मिल गई हैं, जबकि 27 अभी गायब हैं। चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरुण पल्ली की खंडपीठ ने हलफनामे को रिकॉर्ड में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की ओर से कहा गया कि तत्कालीन डिप्टी सेक्रेटरी के सीनियर अस्सिटेंट ने पूछताछ में माना है कि तत्कालीन डिप्टी सेक्रेटरी आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की फाइलों को डील कर रहे थे।

ऐसे 14 अधिकारियों की फाइलें डिप्टी सेक्रेटरी के कार्यालय में भेजी गई थी, जो आज तक वापस नहीं लौटी हैं। उन्होंने फाइलों के मूवमेंट की फोटो कॉपी भी मुहैया कराई है।

हलफनामे कहा है कि योगराज शर्मा को 19 फरवरी को पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड में उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी चल रही है।

हलफनामे में कहा गया कि 21 फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिवक्ता एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में यह मामला उठाया है।

याचिका में कहा गया है कि दागी अफसरों की फाइलें गुम होना गंभीर मसला है। हाईकोर्ट से आग्रह किया गया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश जारी किए जाएं। मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को गुम हुई फाइलों को रि-कंस्ट्रक्ट करने के निर्देश दिए थे।


मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ समय की मोहलत का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed