{"_id":"5b4fad3d451badb033f63e6390806f0a","slug":"file-ddr-through-mobile-from-new-year-2015-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपकी जेब में कैद होगा पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपकी जेब में कैद होगा पुलिस थाना
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
नए साल में डीडीआर दर्ज करवाने के लिए आपको थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चंडीगढ़ पुलिस जल्द ही एक एप्लीकेशन लांच करने जा रही है, जहां आप अपनी शिकायत दे सकते हैं। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले पर होगा और पुलिस की वेबसाइट पर भी इसे लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट पूरी तरह से प्रमाणित होगी। इसके लिए दिल्ली पुलिस से सभी जानकारी मंगाई जा चुकी है और 26 या 27 जनवरी तक यह ऐप लांच हो सकती है। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम रक्षा सूत्र में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चंडीगढ़ के एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने यहां मौजूद स्टूडेंट्स, चार्टर्ड एकाउंटेंट और युवा इंटरप्रेन्योर को बताया कि गुम हुए या खोए हुए सामान के लिए अक्सर लोग थाने और चौकी के चक्कर लगाते हैं। इससे बचाने के लिए एप्लीकेशन डेवलप करवाई जा रही है। स्मार्ट फोन पर यह एप्लीकेशन गूगल प्ले पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ऐसे होगा कामकाज
एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी डिटेल देनी होगी। उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति को तुरंत ही ई मेल आएगी। इस मेल की कॉपी निकालकर पासपोर्ट या अन्य स्थान पर उपयोग किया जा सकेगा।
पुलिस ने बनाया व्हाट्सएप ग्रुप
एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप के माध्यम से भी लोग अपनी शिकायत भेज सकते हैं।
एसएमएस सेवा भी जल्द
चंडीगढ़ पुलिस ने महिलाओं के लिए पीसीआर वैन सेवा शुरू की है। इसके साथ ही थानों में महिलाओं के लिए अलग डेस्क बनाई गई है, जहां महिलाएं शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।