अब दो नहीं एक ही मनाया जाएगा त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में अब त्योहारों के लिए दो-दो दिन का समय और संशय समाप्त हो जाएगा। इसके लिए हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ ने पहल की है। महासभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि त्योहार एक ही दिन मनाया जाए।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी और महाशिवरात्रि पर संशय नहीं रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी वृंदावन के अनुसार, रामनवमी अयोध्या के अनुसार और महाशिवरात्रि काशी में मनाए जाने की तिथि के अनुसार ही चंडीगढ़ में भी मनाई जाएगी।
इससे त्योहारों की तिथियों के लिए संशय की स्थिति नहीं रहेगी। मंदिर कमेटियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। शहर में करीब 60 मंदिर हैं, जिसमें करीब 45 मंदिर हिंदू पर्व महासभा के साथ जुड़े हैं।
18 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी
तीनों ही त्योहारों के लिए पूरे शहर भर में हिंदू पर्व महासभा की ओर से विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें सभी मंदिरों से आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी।
हिंदू पर्व महासभा ने सर्व सम्मति से फैसला लिया है कि 18 अगस्त को चंडीगढ़ के सभी मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। अन्य त्योहारों की तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
एक दिन त्योहार मनाए जाने से अच्छा संकेत
सेक्टर-32 स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर कमेटी आरएस सिंगला, प्रधान एक दिन त्योहार मनाए जाने से अच्छा संकेत जाता है। अब संशय नहीं रहेगा। महासभा की ओर से एक पत्र मिला है। इसमें 18 अगस्त को जन्माष्टमी और 19 अगस्त को नंदोत्सव मनाए जाने के लिए कहा गया है।
हिंदू पर्व महासभा चंडीगढ़ के प्रधान बीपी अरोड़ा पहले दो दिन त्योहार मनाया जाता था। इससे धर्म की हानि होती है। मजाक का विषय होता है। छह सात साल से कोशिश में थे इस बार सफल रहे हैं। हिंदुओं का त्योहार एक ही दिन मनाया जाए। त्योहारों पर सरकारी छुट्टी की मांग प्रशासन से होगी।