Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ferozepur: A memorial for the 1965 and 1971 wars to be built at the Hussainiwala border

फिरोजपुर: हुसैनीवाला बॉर्डर में बनेगा 1965 और 1971 के युद्धों का स्मारक, सीएम मान रखेंगे परिसर की नींव

Fri, 06 Nov 2026 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिल कुमार, हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर)
अनिल कुमार, हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2026 05:12 AM IST
सार

24.49 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस स्मारक में सेना और बीएसएफ के जवानों के पराक्रम को प्रदर्शित किया जाएगा। युद्धों की प्रमुख घटनाओं और दोनों देशों को हुए नुकसान की जानकारी डॉक्यूमेंट्री से भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Ferozepur: A memorial for the 1965 and 1971 wars to be built at the Hussainiwala border
यहां भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह की मां विद्यावती की समाधियां हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुसैनीवाला बॉर्डर पर 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में भारतीय जवानों के शौर्य और बलिदान की गाथाएं सहेजने के लिए वार मेमोरियल बनाया जा रहा है। 24.49 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस स्मारक में सेना और बीएसएफ के जवानों के पराक्रम को प्रदर्शित किया जाएगा। युद्धों की प्रमुख घटनाओं और दोनों देशों को हुए नुकसान की जानकारी डॉक्यूमेंट्री से भी दी जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हुसैनीवाला विरासती कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा था। इसके तहत वार मेमोरियल के साथ शिक्षा पार्क और झील भी विकसित की जा रही है। परियोजना पूरी होने पर यह परिसर पर्यटकों के आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। स्मारक में शहीदों के योगदान और युद्धों से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेजों व तस्वीरों को भी प्रदर्शित करने की योजना है।
विज्ञापन


शिक्षा पार्क, झील और लाइट एंड साउंड शो : हुसैनीवाला विरासती कांप्लेक्स में बच्चों के लिए शिक्षा पार्क और बोटिंग की सुविधा वाली झील बनाई जा रही है। शिक्षा पार्क में बच्चे खेल-खेल में ज्ञान हासिल कर सकेंगे। पर्यटक झील में नौका विहार का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदी स्मारक पर लाइट एंड साउंड शो के जरिये भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन व बलिदान की जानकारी दी जाएगी। परिसर का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है। इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। यहां भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह की मां विद्यावती की समाधियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed