{"_id":"66845caa7d6b057a8701a543","slug":"fees-will-be-given-for-congress-ticket-in-haryana-legislative-assembly-election-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस का टिकट लेना है तो चुकानी होगी फीस, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, ये है शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस का टिकट लेना है तो चुकानी होगी फीस, 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, ये है शर्तें
Wed, 03 Jul 2024 01:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:31 AM IST
सार
कांग्रेस ने सामान्य श्रेणी के लिए 20 हजार और एससी के लिए 5 हजार की राशि तय की है। महिलाओं को भी टिकट का फार्म भरने के लिए पांच हजार रुपये जमा करवाने होंगे। कांग्रेस नेता 31 जुलाई तक टिकट के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
congress
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट लेने के लिए अब दावेदारों को फीस चुकानी होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सामान्य श्रेणी के दावेदारों के लिए 20 हजार और एससी श्रेणी के लिए 5 हजार रुपये की फीस तय की है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी पांच रुपये की राशि रखी है। अब उन्हीं नेताओं के नामों पर पार्टी मंथन करेगी, जो फीस के साथ आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने सभी नेताओं से आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन इसमें किसी तरह की फीस नहीं लगाई थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बाकायदा आवेदन फार्म तैयार करवाया है। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पांच जुलाई से यह फार्म भी मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने से उत्साहित पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए यह शर्त लगाई है। पार्टी को उम्मीद है कि एक-एक सीट पर कई-कई दावेदार हैं। ऐसे में फीस लगाने से पार्टी की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, साथ ही एक तरह से दावेदारों की छंटनी भी हो सकेगी। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं।
विज्ञापन
इनमें से 17 हलके अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अगर कोई नेता एक से अधिक हलके की टिकट के लिए आवेदन करता है तो उसे सभी जगह के लिए निर्धारित फीस अलग-अलग जमा करवानी होगी।
टिकट मिले या नहीं, लेकिन फीस वापस नहीं होगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क नकद जमा नहीं होगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनाकर देना होगा।