{"_id":"04ab08b143d028fa93d1898f3419d438","slug":"featured-on-five-medicine-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की 5 दवा दुकानों पर आयकर की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की 5 दवा दुकानों पर आयकर की रेड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Aug 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग ने बुधवार को शहर में पांच कैमिस्ट शॉप में छापा मारकर रिकार्ड की चेकिंग की।
विज्ञापन
यह शॉप पीजीआई, जीएमएसएच-16 और जीएमसीएच-32 के अलावा सेक्टर-11 और 24 में थी। विभाग की पांच अलग-अलग टीमों ने इन दुकानों में जाकर दस्तावेजों की जांच की और कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया गया।
आबकारी एवं कराधान विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आरसी भल्ला के नेतृत्व में पीजीआई स्थित त्रिलोक कैमिस्ट और सेक्टर-11 स्थित कुमार ब्रदर्स और सेक्टर-24 स्थित गुप्ता एजेंसीज की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई चेकिंग देर रात तक जारी रही। कुछ दुकानों में दस्तावेजों की पूरी चेकिंग न हो सकी, जिससे अब चेकिंग वीरवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विभाग के पास शिकायत आई थी कि इन कैमिस्ट शॉप द्वारा लोगों को बिल नहीं दिया जाता है। साथ ही इन दुकानों के मालिक वैट में भी गड़बड़ी कर रहे थे।
साथ ही यह दुकानें बिक्री का सही हिसाब किताब भी नहीं रख रहे थे। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीमों ने इन दुकानों में दवाओं के प्रिंट रेट भी देखे और यह भी देखा कि कितने का बिल काटा गया है।