फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fazilka farmers will get 32 crore compensation

CM मान का एलान: फाजिल्का के किसानों को मिलेगा 32 करोड़ का मुआवजा, 2020 की बाढ़ में हुआ था नुकसान

Wed, 07 Sep 2022 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

भगवंत मान ने बताया कि 28 करोड़ रुपये की फसलों को नुकसान पहुंचा था, जबकि घरों और अन्य अदारों को चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के बजाय तत्कालीन राज्य सरकार इस मामले में ढील कर रही थी, जिससे संकट में घिरे लोगों को राहत न मिल सकी। 

विज्ञापन
Fazilka farmers will get 32 crore compensation
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी राहत दी। जिले में बाढ़ के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए साल 2020 के बकाया 32 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि तुरंत जारी करने का सीएम मान ने आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को यहां अपने कार्यालय में फाजिल्का जिले के विधायकों के साथ हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसोस जाहिर किया कि साल 2020 में फाजिल्का जिले में बाढ़ के कहर से भारी नुकसान हुआ था लेकिन उस समय की सरकार ने सिवाय बहाने के लोगों को कुछ राहत नहीं दी। उन्होंने बताया कि जिले के अबोहर, अरनीवाला और जलालाबाद ब्लाक में बाढ़ ने बड़ा नुकसान किया था।
विज्ञापन


भगवंत मान ने बताया कि 28 करोड़ रुपये की फसलों को नुकसान पहुंचा था, जबकि घरों और अन्य अदारों को चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के बजाय तत्कालीन राज्य सरकार इस मामले में ढील कर रही थी, जिससे संकट में घिरे लोगों को राहत न मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार का नकारात्मक रवैया इस बात से नजर आता है कि लोगों को मुआवजे के तौर पर एक पैसा भी नहीं दिया गया। लोगों की भलाई के लिए चिंतित आम आदमी की सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को आदेश दिया कि लोगों को मुआवजा जल्द बांटने की औपचारिक कार्रवाई तुरंत पूरी करें। 


इस काम को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाए और किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर फाजिल्का जिले से विधायक नरिंदरपाल सिंह, अमनदीप सिंह और जगदीप कंबोज ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फाजिल्का के लोगों को बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed