फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fazilka Falcons jersey launched; designed by Shubman Gill.

Chandigarh News: फाजिल्का फाल्कन्स की जर्सी लॉन्च, शुभमन गिल ने किया डिजाइन

Fri, 04 Sep 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fazilka Falcons jersey launched; designed by Shubman Gill.

विज्ञापन
मोहाली। शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग के उद्घाटन सत्र के लिए फाजिल्का फाल्कन्स की आधिकारिक जर्सी का सेक्टर-77 के होमलैंड रेगलिया स्पोर्ट्स एरीना में अनावरण किया गया। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जर्सी लॉन्च की। होमलैंड इस टीम का प्रायोजक है।

जर्सी लॉन्च कार्यक्रम में टीम के सदस्य, प्रबंधन और खेल प्रेमी मौजूद रहे। फाजिल्का फाल्कन्स में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल बतौर मार्की खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि टीम की जर्सी को शुभमन गिल ने डिजाइन किया है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ पंजाब की उभरती प्रतिभाओं को भी जगह दी गई है। होमलैंड के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा कि पंजाब में क्रिकेट का विशेष स्थान है। फाजिल्का के नाम और भावना का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम से जुड़ना उनके लिए खुशी की बात है। फाजिल्का फाल्कन्स के मालिक खुशप्रीत सिंह औलख ने कहा कि जर्सी टीम की पहचान और भावना का प्रतिनिधित्व करती है। लीग का उद्घाटन 30 अगस्त को होगा। इसमें पंजाब की छह टीमें हिस्सा लेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed