फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fauja singh, secret of longevity of world record marathon runner

103 साल के रनर ने खोला लंबी उम्र का राज

Wed, 25 Mar 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियालापंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियालापंजाब) Updated Wed, 25 Mar 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
fauja singh, secret of longevity of world record marathon runner

वर्ल्ड रिकार्ड मैराथन रनर 103 साल के फौजा सिंह ने आज पटियाला में अपनी लंबी उम्र में भी स्वस्थ रहने के राज खोले। उन्होंने कहा कि  वह इस आयु में भी रोजाना कईं मील तक पैदल चलते हैं। वह नशा नहीं करते हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं। उन्होंने नौजवानों को भी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने को प्रेरित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशों के कारण पंजाब पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। इसलिए नौजवानों को नशों से दूर रहना चाहिए और साथ ही इसके खिलाफ पूरे समाज को जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन


वह मंगलवार को स्थानीय जिमखाना क्लब में जनहित समिति व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से पटियाला के 250 साल पूरे होने के मौके पर 12 अप्रैल को रखी शार्ट मैराथन के कर्टेन रेजर प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशों खिलाफ जागरूकता लाने की सलाह

fauja singh, secret of longevity of world record marathon runner

इस मौके पर जनहित समिति की तरफ से बीएस सैनी, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। फौजा सिंह ने कहा कि वह किन्हीं कारणों के चलते पटियाला शार्ट मैराथन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, लेकिन वह जनहित समिति के इस प्रयास से खुश हैं।

पंजाब नशों को लेकर पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है, जो एक चिंता का विषय है। नौजवान नशों से गुरेज करें, क्योंकि नशों से जिंदगी तबाह हो जाती है। नौजवानों को समाज में भी नशों खिलाफ जागरूकता लानी चाहिए।

इस मौके पर स्कालर फील्ड स्कूल की तरफ से करनैल सिंह और हरचरन सिंह चड्ढा ने गुलदस्तें भेंट करके फौजा सिंह का स्वागत किया। फौजा सिंह ने भी स्कूल के बच्चे से अपने जीवन के अनुभव सांझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed