{"_id":"5aaa05774f1c1bb7758b56d3","slug":"father-try-to-sold-40-days-boy-child-in-ludhiana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"40 दिन के नवजात बेटे के साथ बाप ने ही कर दिया कुछ ऐसा, मां जीते जी मर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिन के नवजात बेटे के साथ बाप ने ही कर दिया कुछ ऐसा, मां जीते जी मर गई
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
baby 3
कुछ ही दिन हुए थे दुनिया में आए कि अमानवीयता का शिकार हो गया नवजात। उसके अपने ही बाप ने ऐसी हरकत कर दी कि शर्मसार हो गया रिश्ता। घटना पंजाब के लुधियाना की है। कर्ज से परेशान होकर एक बाप ने अपने 40 दिन के बेटे को दो लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन बच्चे का बिछुड़ना मां सहन नहीं कर पाई और उसने पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी सरबजीत और बच्चा खरीदने वाली महिला मधुबाला को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से बच्चा बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
दोनों को मिलाने वाले दो बिचौलिये अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से कर्ज उतार कर बचे एक लाख तीन हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

Trending Videos
दोनों की है दूसरी शादी
नवजात
- फोटो : amar ujala
एडीसीपी 1 गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सरबजीत सिंह ऑटो चालक है। उसकी पहले भी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से तलाक हो गया। ताजपुर रोड इकबाल नगर की रहने वाली पूजा रानी का भी पहले विवाह हो चुका है। उसका भी तलाक हो गया था। उसकी एक बेटी उसके साथ रहती थी। जिसकी किसी कारण से मौत हो गई थी।
कुछ समय पहले सरबजीत और पूजा ने शादी कर ली। शादी के बाद से ही वह कर्ज में डूब गया। उसके घर बेटा हुआ तो वह बातें करने लगा कि वह इसे बेच देगा और जो पैसे मिलेंगे उसका कर्ज उतार देगा। लेकिन पूजा इसका विरोध करती रही। वहीं सरबजीत ने बेटे को बेचने की पूरी प्लानिंग कर ली थी।
चालीस दिन का होने के बाद उसने अपनी पत्नी को साथ लिया और लोकल बस अड्डे चला गया। वहां पानीपत की रहने वाली महिला मधु बाला पहले से ही मौजूद थी। उसने मधु को बच्चा दिया और दो लाख रुपये ले लिए। पूजा ने वहां इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पूजा ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।

गुरदेव और सोहन बने बिचौलिए
Baby
सरबजीत और मधु बाला की मुलाकात जमालपुर के एमआईजी कालोनी निवासी गुरदेव सिंह और भामियां रोड के रहने वाले सोहन सिंह ने कराई। उन्होंने दोनों का सौदा तय करवाया और कमीशन ली।
अपनी सहेली की बहू को देना था मधु ने बच्चा
मधु ने यह बच्चा खुद के लिए नहीं बल्कि अपनी सहेली की बहू के लिए लिया था। मधु की पानीपत में ही एक सहेली है। उसके बेटे की शादी काफी समय पहले हो गई थी, लेकिन बच्चा नहीं हुआ था। वह बच्चा अडाप्ट करने चाहते थे। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि मधु ने बच्चा खरीदने के लिए अपनी सहेली से दो लाख रुपये ही लिए थे या फिर उससे ज्यादा।