फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of dismissed Inspector Navdeep Singh died in Kapurthala

Kapurthala: सुसाइड मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर के पिता की मौत, वीडियो जारी कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Tue, 16 Apr 2024 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 03:15 PM IST
सार

कपूरथला में मंगलवार सुबह नवदीप सिंह के पिता हरनेक सिंह का देहांत हो गया। इसके बाद नवदीप सिंह ने ढिल्लों ब्रदर्स मामले में अपने ऊपर की गई पुलिस कार्रवाई को बेबुनियाद बताया और पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने वाली पुलिस ही जब सुरक्षित नहीं है तो आम लोग क्या सुरक्षित होंगे।  

विज्ञापन
Father of dismissed Inspector Navdeep Singh died in Kapurthala
नवदीप सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के दोआबा क्षेत्र में बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के पिता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। इसके बाद नवदीप सिंह ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर पर बड़े सवालिया निशान खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस के उन पर की गई कार्रवाई से उनके पिता डिप्रेशन में थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी। नवदीप सिंह ने यह भी कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों ने बिना जांच किए उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। तभी वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करेंगे।  
विज्ञापन


पिछले वर्ष अगस्त माह में कपूरथला में गोइंदवाल पुल से जालंधर के ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नबीर ने दरिया में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था। परिजनों के आरोप के बाद इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह और महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस विभाग ने इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को बर्खास्त भी कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवदीप सिंह ने कहा कि उनकी 23 वर्ष की पुलिस विभाग की नौकरी के दौरान उन्होंने कई आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की और सम्मान में कई मेडल हासिल किए हैं। लेकिन ढिल्लों ब्रदर्स मामले में कुछ पुलिस अधिकारियों ने रंजिश के चलते बिना जांच किए उन पर मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में दर्ज दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया जबकि सिर्फ उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।  


बर्खास्त इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने यह भी कहा कि जब तक उनके मामले से संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अपने पिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed