फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of AAP MLA Labh Singh ugoke tried to Commit Suicide

Punjab News: चन्नी को हराने वाले आप विधायक के पिता की बिगड़ी तबीयत, लुधियाना में कराया गया भर्ती

Thu, 22 Sep 2022 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 04:12 PM IST
सार

लाभ सिंह उगोके अपने बाकी साथी विधायकों के साथ चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में उन्होंने भी ट्वीट किया कि उनके पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, हार्ट बीट कम होने से गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन
Father of AAP MLA Labh Singh ugoke tried to Commit Suicide
विधायक लाभ सिंह उगोके - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भदौड़ विधानसभा सीट से हराकर चर्चा में आए आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पिता दर्शन सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। पहले तो पूरे पंजाब में यह चर्चा रही कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इस कारण उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि डीएमसी अस्पताल में लाभ सिंह के ताया जगतार सिंह ने भी पहले यही कहा कि दर्शन सिंह की अपने बड़े बेटे से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण उन्होंने जहरीला पदार्थ निगला है।

विज्ञापन


मगर बाद में वह भी यह कहने लगे कि दर्शन सिंह को हार्ट अटैक हुआ था और उस कारण उन्हें हालत खराब होने पर डीएमसी अस्पताल लाया गया है। जिस समय दर्शन सिंह की तबीयत खराब हुई लाभ सिंह उगोके अपने बाकी साथी विधायकों के साथ चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में उन्होंने भी ट्वीट किया कि उनके पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, हार्ट बीट कम होने से गुरुवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्होंने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन


डीएमसी अस्पताल में भाई का हाल जानने पहुंचे जगतार सिंह ने पहले कहा कि दर्शन सिंह का बड़ा बेटा सुखचैन सिंह शराब पीने का आदी है और गुरुवार की सुबह शराब पीने के दौरान पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई और दर्शन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जगतार ने बताया कि जिस समय झगड़ा हुआ वह अपने काम पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें फोन गया तो वह घर पहुंचे और अस्पताल ले आए। इसके कुछ समय बाद उन्होंने दोबारा बयान दिया कि उसके भाई को दिल का दौरा जैसी दिक्कत भी आई है, इस कारण उन्हें अस्पताल लाया गया है। अब मामले में सच्चाई क्या है यह दर्शन सिंह के बयान के बाद ही पता चल पाएगी। वहीं उगोके के बेहद करीबी गुरतेज सिंह ने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है न कि उन्होंने कोई जहरीली चीज खाई है। 


सुबह के समय हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें वहां के निजी अस्पताल में ले जाया गया था जहां से उन्हें डीएमसी के हीरो हार्ट सेंटर में रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज किया जा रहा है। गुरतेज सिंह के अनुसार मीडिया में चल रही सभी खबरें गलत और बेबुनियाद हैं और बिना पुष्टि किए इन्हें चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed