{"_id":"6734130a5f5357d04c0fd178","slug":"father-of-10-children-married-girl-20-years-younger-than-him-asked-for-protection-high-court-imposed-fine-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: 20 साल छोटी लड़की से ब्याह रचा 10 बच्चों के बाप ने मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने ठोक दिया एक लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: 20 साल छोटी लड़की से ब्याह रचा 10 बच्चों के बाप ने मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने ठोक दिया एक लाख जुर्माना
Wed, 13 Nov 2024 08:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2024 08:16 AM IST
सार
हाईकोर्ट में पहुंची याचिका में सुरक्षा की मांग की गई थी। याची लड़की से 20 साल बड़ा है और 10 बच्चों का पिता भी है। हाईकोर्ट ने याचिका के साथ लगाए आधार कार्ड पर सवाल उठाते हुए याची पर जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रोजाना प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के सैकड़ों मामले पहुंचते हैं, इनमें से कुछ गजब तरीके के होते हैं। ऐसे ही एक मामले में 10 बच्चों के बाप को 20 साल छोटी लड़की से ब्याह रचाकर सुरक्षा मांगना भारी पड़ गया। हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए जोड़े पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए जोड़े ने बच्चों से खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। खास बात यह थी कि जोड़े में से लड़का न केवल पहले से शादीशुदा है, बल्कि 10 बच्चों का बाप भी है। जिस लड़की से शादी कर हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी गई है, वह लड़की इस व्यक्ति से 20 साल छोटी है। याचिका में आधार कार्ड लगाना पड़ता है, लेकिन याचिका में लड़की का आधार कार्ड इस तरह लगाया गया कि लड़की पहचानी न जा सके। आधार कार्ड की जो कॉपी लगाई गई वो बेहद ही डार्क थी, जिसमें लड़की का फोटो पूरी तरह से काला दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस पर हैरत जताते हुए कहा कि इस याचिका में कई तथ्यों को छिपाकर हाईकोर्ट से राहत पाने की कोशिश की गई है। साथ ही कोर्ट ने पाया कि याचिका में बताया गया है कि लड़का 40 एकड़ भूमि का मालिक है, जबकि कोर्ट में गया कि वह मैकेनिक है और 55 हजार रुपये महीना कमाता है। हाईकोर्ट ने जोड़े की सुरक्षा की मांग को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इस पर याची पक्ष ने कहा कि लड़की को व्यक्ति के बच्चों से खतरा है, ऐसे में केवल उसकी सुरक्षा पर विचार किया जाए। हाईकोर्ट ने इस पर लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मेवात के एसपी को आदेश दिया है।