{"_id":"5f08d0ed8ebc3e63a9303502","slug":"father-and-son-die-due-to-electric-current-in-punjab-s-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटे के लिए काल बनी बारिश, करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटे के लिए काल बनी बारिश, करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत
Sat, 11 Jul 2020 02:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
जालंधर में शुक्रवार देर रात आंधी- तूफान और तेज बारिश ने बाप- बेटे की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा जालंधर के पीर बोदला इलाके में उस समय हुआ जब बाप -बेटा मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार से अपने घर अली मोहल्ला लौट रहे थे। फोटो फ्रेम का काम करने वाले गुलशन और उनका बेटा मन (13) अली मोहल्ला इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर को निकले। रास्ते में तूफान और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच बिजली का एक तार टूट कर सड़क पर जमा पानी में गिर गया और पानी में करंट फैल गया। गुलशन और उनका बेटा जब वहां से निकले तो मोटरसाइकिल को जोरदार झटका लगा।
विज्ञापन
बाप- बेटा पानी में गिर गए और करंट लग गया। लोगों ने काफी मुश्किल से दोनों को वहां से निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही विधायक राजेंद्र बेरी और अन्य कई लोग अली मोहल्ला पहुंचे और परिवार से संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन