Ludhiana News: एनआरआई के मामलों का शीघ्र होगा निपटारा, पंजाब में जल्द स्थापित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
मंत्री धालीवाल ने गुरु नानक भवन में आयोजित मिलनी समारोह में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जिला लुधियाना, संगरूर, मालेरकोटला और बरनाला के एनआरआई की समस्याओं को सुना। साथ ही इन शिकायतों का तुरंत निवारण करने का निर्देश दिया। यहां कुल 170 शिकायतें आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि पंजाब सरकार जल्द ही राज्य में फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना करेगी ताकि पंजाबी के एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं को कम समय में हल किया जा सके। वे स्थानीय गुरु नानक देव भवन में आयोजित तीसरे पंजाबी प्रवासी भारतीय मिलनी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी बैठकों की पहल कर उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की इस पहल के अच्छे परिणाम आएंगे। यह भी कहा कि ये अदालतें एनआरआई के दीवानी मामलों से संबंधित मुद्दों के शीघ्र निपटान के लिए समर्पित होंगी।
170 मामलों की हुई सुनवाई
मंत्री धालीवाल ने गुरु नानक भवन में आयोजित मिलनी समारोह में जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जिला लुधियाना, संगरूर, मालेरकोटला और बरनाला के एनआरआई की समस्याओं को सुना। साथ ही इन शिकायतों का तुरंत निवारण करने का निर्देश दिया। यहां कुल 170 शिकायतें आईं।
कैबिनेट मंत्री ने प्रवासी भारतीयों से इन बैठकों में और अधिक भाग लेने की अपील की और कहा कि पंजाबी प्रवासी भारतीयों के साथ अगली बैठक 26 दिसंबर को मोगा में और 30 दिसंबर को अमृतसर में होगी। इसके लिए एनआरआई पंजाब सरकार के पोर्टल https://eservices.punjab.gov.in या मौके पर ही पंजीकरण करा सकते हैं।
इस अवसर पर विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, राजिंदरपाल कौर छीना, हाकम सिंह ठेकेदार, मदन लाल बागा, मुहम्मद जमील उर रहमान, कुलवंत सिंह सिद्धू, भारतीय प्रवासी विभाग के प्रमुख सचिव जे. बालमुरुगन, एडीजीपी (एनआरआई) प्रवीण कुमार सिन्हा, विशेष सचिव (एनआरआई मामले) कंवलप्रीत कौर बराड़, पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू, डीसी जसप्रीत सिंह, डीसी बरनाला पूनमदीप कौर, आप की वरिष्ठ नेता केएनएस कांग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।