{"_id":"1f2534bfeb4443ee16fcd9c70d89ef42","slug":"fashion-exhibition-at-hotel-aroma-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटेस्ट फैशन वैरायटीज देखनी हैं तो पहुंचें अरोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटेस्ट फैशन वैरायटीज देखनी हैं तो पहुंचें अरोमा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Jul 2014 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओढ़नी... साड़ी... सूट और दुपट्टा का नया ट्रेंड देखना है तो आपके लिए आ गया है फैशन स्टोरीज। इसमें आपको हर फैशन के रंग दिखेंगे। इस एक्जिबिशन का आयोजन पांच और छह जुलाई को सेक्टर-22 स्थित द अरोमा एक्वा मरीन में किया जाएगा।
विज्ञापन
इस एक्जिबिशन के दौरान आपको फैशन में ढली राखियों की वैराइटी भी देखने को मिलेगी। होटल द अरोमा एक्वा मरीन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ओढ़नी लेबल की अर्चना भुल्लर ने बताया एक्जिबिशन में वह प्योर शिफॉन, क्रेप्स और जारजेट में खूबसूरत डिजाइनों वाली ओढ़नियां लेकर आ रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया हमारी क्रिएशंस में स्टाइल का ट्रेडीशन से मेल होता है। ओढ़नियों के अतिरिक्त कलेक्शन में हैंड एंब्रायडर्ड सूट्स और साड़ियां शामिल हैं।
आयोजक स्पार्कल इवेंट्स की अंजलि और राकेश माकिन के साथ यहां पिनाकी की पूजा ठाकुर नरैन, ओढ़नी लेबल की मालिक निगाह और अर्चना भुल्लर, किम्ज से कृृष्णा, निधीज स्टूडियोज से निधि और मंशा से मंजू और शिखा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कोलकाता की राखी शहर में
रक्षाबंधन के मौके पर कोलकाता की राखियां आपके शहर में मिलेंगी। यह राखियां लेकर आ रही हैं ‘कीर्ति- ट्राउजियू पैकिंग, राखीज एंड तोरंस’।