फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers unions warns Haryana govt regarding Delhi Andolan

दिल्ली में होगा किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, हरियाणा सरकार को दी चेतावनी, राह में अड़चन न बनें

Wed, 18 Nov 2020 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers unions warns Haryana govt regarding Delhi Andolan
किसान संगठनों की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में पंजाब के 30 किसान संगठनों ने बैठक की। बैठक में दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस दौरान किसान संगठनों ने दिल्ली आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक संयुक्त मोर्चे का गठन भी किया। इसमें 30 किसान सगंठनों के अतिरिक्त अन्य राज्यों की किसान यूनियनों को भी शामिल किया गया है। हालांकि इस मोर्चे में भाकियू उगराहां और किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी को शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 11 बजे फिर से चंडीगढ़ में किसान संगठन बैठक करेंगे। 26-27 नवंबर को दिल्ली में किसानों का देशव्यापी आंदोलन होगा। इसको लेकर किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह उनकी राह में अड़चन न बनें। किसान नेता रुलदु सिंह ने बताया कि यदि रास्ते में हरियाणा सरकार उन्हें रोकेगी तो वह इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


उगराहां चलाएगा 'अवेक द विलेज, शेक द विलेज' अभियान
भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) 21 से 23 नवंबर तक 'अवेक द विलेज, शेक द विलेज' अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत महिलाएं केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी और मशाल जुलूस आयोजित किए जाएंगे। यूनियन के महासचिव सुखदेव कोकरी कलां ने दावा किया कि दिल्ली में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले धरने में 1.5 लाख किसान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed