फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers to stage a sit-in on Airport Road from September 1 to 7; Rajewal meets SSP.

Chandigarh News: 1 से 7 सितंबर तक एयरपोर्ट रोड पर धरना देंगे किसान, राजेवाल ने एसएसपी से की मुलाकात

Wed, 26 Aug 2026 12:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers to stage a sit-in on Airport Road from September 1 to 7; Rajewal meets SSP.
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के चंडीगढ़ में 1 से 7 सितंबर तक प्रस्तावित धरने को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। धरना सेक्टर-48 और 49 के बीच एयरपोर्ट रोड के पास लगाया जाएगा। अनुमति से पहले किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने सोमवार को एसएसपी कंवरदीप कौर से मुलाकात कर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

राजेवाल ने कहा कि किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और संगठन प्रशासन की सभी शर्तों का पालन करेंगे। उन्होंने धरने में शामिल किसानों से भी अनुशासन बनाए रखने की अपील की। सात दिन तक चलने वाले धरने में किसान फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगें उठाएंगे। इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग भी की जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि व्यापार समझौतों का कृषि क्षेत्र पर संभावित असर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड के पास धरना होने के कारण यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती रहेगी। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारु रखने और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed