फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers stopped Trains at 50 places in Firozpur Railway division

रेल रोको आंदोलन : फिरोजपुर मंडल में 50 स्थानों पर किसानों ने रोकीं ट्रेनें, जालंधर में यात्रियों ने किया गरबा

Thu, 18 Feb 2021 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped Trains at 50 places in Firozpur Railway division
पठानकोट में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने कहा कि डिवीजन में 50 स्थानों पर किसानों ने धरना लगाकर ट्रेनें रोकी हैं। सुबह विभिन्न स्टेशनों से चली ट्रेनों को दोपहर 12 बजे किसानों ने अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया। ऐसे स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका गया है, जहां यात्रियों को खानपान की दिक्कत न आए।

विज्ञापन


डीआरएम अग्रवाल ने बताया कि किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया। ट्रेनों को निर्धारित समय के बजाय देर से चलाया गया। 12 बजे किसानों के शुरू हुए धरने को देखते हुए फिरोजपुर मंडल के फगवाड़ा स्टेशन पर मालवा एक्सप्रेस और जालंधर कैंट स्टेशन पर सुपर एक्सप्रेस को रोका गया है। इसी तरह अप डायरेक्शन में जम्मू से आने वाली मालवा एक्सप्रेस को पठानकोट कैंट स्टेशन पर और लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पश्चिम एक्सप्रेस को रोका गया है।
विज्ञापन


                                                जालंधर में प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त वंदे भारत जो कि पठानकोट कैंट से निकल चुकी थी उसको बाड़ी ब्राह्मण, सर्वोदय को कठुआ और संबलपुर जम्मू को विजयपुर में रोका गया है। जो गाड़ियां दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच शुरू होनी थी, उनको उनके मूल स्टेशन पर ही पुट बैक कर दिया गया। इसमें धनबाद एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट से, शहीद एक्सप्रेस अमृतसर से और बेगमपुरा जम्मूतवी को रेलवे स्टेशन से ही रेगुलेट किया गया है। 

चार घंटे कैंट स्टेशन पर खड़ी रही मालवा एक्सप्रेस

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-जम्मू रेल लाइन पर धरना दिया गया। इस दौरान कटरा से दिल्ली के रास्ते आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस को भी चार घंटे तक कैंट स्टेशन पर रोका गया। वहीं, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना-2 और थाना मामून कैंट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

जालंधर में फंसी अजमेर और श्री माता वैष्णो देवी-कटरा एक्सप्रेस
कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को किसानों ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन और जालंधर कैंट स्टेशन पर ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। सिटी स्टेशन पर अजमेर एक्सप्रेस खड़ी रही तो जालंधर कैंट स्टेशन पर श्री माता वैष्णो देवी-कटरा एक्सप्रेस को रोक दिया गया। किसानों के प्रदर्शन के कारण जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर अजमेर एक्सप्रेस फंस गई।

जानकारी के अनुसार अजमेर एक्सप्रेस का संचालन अजमेर-अमृतसर के बीच किया जाता है। कुछ समय से इसे जालंधर तक ही चलाया जा रहा है। इस ट्रेन के सिटी स्टेशन से रवाना होने का समय दोपहर बाद 2:37 निर्धारित है लेकिन इसे चार बजे के बाद रवाना किया गया। जालंधर कैंट स्टेशन पर झंडे लेकर पहुंचे किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। कुछ किसान इंजन पर चढ़ गए और ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया।  

यात्रियों ने किया गरबा, खेल खेले
ट्रेन रुकने पर यात्री बाहर निकल आए और स्टेशन पर घूमते दिखे। कुछ यात्री ट्रेन के भीतर ही बैठकर तंबोला खेलते नजर आए। वहीं गुजरात के कुछ यात्री प्लेटफार्म पर गरबा करने लगे। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों और रेल यात्रियों के लिए श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से चाय का लंगर भी लगाया गया। किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के सदस्यों ने दकोहा रेलवे फाटक पर प्रदर्शन किया। वहां जीआरपी और आरपीएफ के तमाम मुलाजिम तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed