फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers standing in the sultriness on the announcement of land compensation, no announcement

भूमि मुआवजे की घोषणा को लेकर धूप में खड़े रहे किसान, नहीं हुई घोषणा

Tue, 19 May 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers standing in the sultriness on the announcement of land compensation, no announcement
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन द्वारा बनाई जा रही तोगां-सारंगपुर लिंक रोड (पी फोर) के मुआवजे की घोषणा सोमवार को भी नहीं हो पाई। मुआवजे की घोषणा के लिए किसान धूप में इंतजार करते रहे और इसे लेकर उन्हें तीन बार बुलाया गया, लेकिन शाम तक विभाग द्वारा घोषणा नहीं किए जाने से किसानों को निराश होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन ने तोगां-सारंगपुर लिंक रोड बनाने को धनास और डड्डूमाजरा के लिए 110 किसानों की 18 एकड़ भूमि अधिग्रहण की है। प्रशासन द्वारा जमीन मालिकों के लिए पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ के करीब मुआवजा तय किया है। हाईकोर्ट के दखल के बाद सोमवार को भू अधिग्रहण विभाग द्वारा किसानों को मिलने वाले मुआवजे की घोषणा की जानी थी। इसको लेकर संबंधित किसान विभागीय कार्यालय पहुंचे। जहां कोरोना वायरस के कारण उन्हें कार्यालय के भीतर घुसने नहीं दिया गया। वह धूप में ही भूखे-प्यासे पूरा दिन बैठे रहे। शाम तक भी मुआवजे की घोषणा नहीं किए जाने से किसान निराश होकर घर लौट गए। धनास के सरपंच कुलजीत सिंह संधू ने बताया कि भूमि अधिग्रहण विभाग ने उन्हें बुलाया, लेकिन शाम को उन्हें घोषणा न होने के चलते निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आसान हो जाएगी राह
प्रशासन बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए यह नई रोड बनाने जा रहा है। यह रोड पीआर-4 के नाम से होगी। यह मोहाली के गांव तोगां से शुरू होगी, जो मार्बल मार्केट धनास और नवनिर्मित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को क्रॉस करते हुए आगे गांव सारंगपुर और फिर न्यू चंडीगढ़ को मोहाली के साथ जोड़ेगी। इस रोड के बनने से न्यू चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं लोग
चंडीगढ़ प्रशासन अभी फिलहाल कई कोर्ट में भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को बढ़ाने के लिए लिटिगेशन में फंसा हुआ है। चंडीगढ़ के पेरीफेरी में 3082 एकड़ भूमि खाली है। इसमें से 40 एकड़ भूमि सारंगपुर में एक्वायर की गई है, वहीं 56 एकड़ भूमि मनीमाजरा में एक्वायर की गई है। यही कारण है कि इस मामले में भी गांव के लोग मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
- कुलजीत सिंह संधू, धनास के सरपंच
इस मामले को लेकर सोमवार को कोर्ट के कुछ आदेश आए हैं। उन्हें देखने के बाद ही आगे मुआवजे की प्रक्रिया व दिन तय किया जाएगा।
- नाजुक कुमार, प्रभारी, भू अधिग्रहण विभाग, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed