फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers sitting on strike on railway track in Batala of Punjab

पंजाब में फिर ट्रैक पर किसान: बटाला में रेलवे लाइन पर धरने पर बैठे, 12 ट्रेनें प्रभावित... जानें इनकी मांगें

Sun, 02 Apr 2023 08:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 08:13 PM IST
सार

किसानों की मांग है कि 100 फीसदी बर्बाद हुई फसल पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और सरकारी खरीद के वक्त बदरंग गेहूं और नमी की शर्त पर ढील दी जाए। 

विज्ञापन
Farmers sitting on strike on railway track in Batala of Punjab
धरने पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में किसानों का रेलवे ट्रैक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़े किसानों ने विभिन्न मुद्दों पर रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से जाम कर दिया है। प्रदर्शन की वजह से 12 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रावी एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें रद्द रहीं जबकि तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को वाया मुकेरियां (होशियारपुर) दिल्ली रूट पर भेजा गया। सोमवार को भी पांच पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहने की बात कही गई है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों ने कपड़े उतार कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश स्तरीय किसान नेता सविंदर सिंह चुताला, लखविंदर सिंह वरियाम नंगल और हरविंदर सिंह मसानिया ने की। संगठन के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर और जिला गुरदासपुर के प्रधान हरदीप सिंह फौजी ने कहा कि पिछले दिनों ओलावृष्टि से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। मगर सरकार के मुआवजे के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Punjab: मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान, पंजाब सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, जालंधर उपचुनाव में करेंगे प्रचार
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि 100 फीसदी बर्बाद हुई फसल पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए और सरकारी खरीद के वक्त बदरंग गेहूं और नमी की शर्त पर ढील दी जाए। किसान नेताओं ने आगे कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा एक जैसा दिया जाए। किसानों ने सरकारी और गैर-सरकारी चीनी मिलों का बकाया जारी करने और गन्ने का भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल के साथ देने की मांग की। 


12 ट्रेनें प्रभावित
किसानों के धरने की वजह से 12 ट्रेनें अमृतसर-पठानकोट रेललाइन पर प्रभावित हुई हैं। इन ट्रेनों में अमृतसर-पठानकोट पैसेंजर ट्रेन, अमृतसर-पठानकोट डीएमयू, बीटीआई जाट एक्सप्रेस, एसबीपी जाट एक्सप्रेस, टाटा जाट एक्सप्रेस, रावी एक्सप्रेस, दिल्ली पठानकोट एसएफ एक्सप्रेस, दुर्गा जाट एक्सप्रेस, एडीआई एवीडीके एक्सप्रेस आदि ट्रेन प्रभावित रहीं।

बारिश और ओलावृष्टि ने हमारी फसलों को नष्ट कर दिया है। हमारी कुछ मांगें हैं। और हम चाहते हैं कि सरकार जल्द से जल्द निरीक्षण करने और हमारी मांगों को सुनने एक टीम भेजे। सरवन सिंह पंढेर, महासचिव, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed