फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers protest on rail track in Firozpur of Punjab

पंजाबः फिरोजपुर में मांगें पूरी कराने के लिए रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे किसान, 10 ट्रेनें प्रभावित

Thu, 14 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 14 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest on rail track in Firozpur of Punjab
रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

किसान संगठन बुधवार को अपनी मांगों को लेकर फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी तादात में पुलिस बल और अधिकारी पहुंचे। एसपी बलजीत सिंह धरनाकारियों से रेलवे ट्रैक खाली करवा पाने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन


धरना बस्ती टैंकावाली के पास लगाया गया है, जहां से फिरोजपुर-लुधियाना, फिरोजपुर-जालंधर और फिरोजपुर-बठिंडा रेलवे सेक्शन निकलता है। धरने के कारण फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर और बठिंडा आने-जाने की लगभग दस ट्रेनें प्रभावित हुईं। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे से किसान देर शाम तक धरने पर डटे रहे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि कैप्टन सरकार किसान और मजदूरों का पूरा कर्जा माफ करे। 
विज्ञापन


किसान रोजाना कर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। दो सालों में प्रदेश भर में 900 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। यहीं नहीं केंद्र सरकार भी डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं कर रही है। फिरोजपुर की विधानसभा जीरा कांड के सभी आरोपियों जिसमें कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा और उनके पिता पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह जीरा को गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा प्रदेश सरकार किसानों की फसलों को लावारिस जानवरों और जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान से निजात दिलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सुरजीत सिंह गट्टा बादशाह, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, रणबीर सिंह, अमनदीप सिंह कच्चरभन्न, बलराज सिंह, सुखवंत सिंह मादीके, मंगल सिंह गुद्दडढ़ंडी, नरिन्दरपाल सिंह जताला, करनैल सिंह भोला, इन्द्रजीत सिंह, लखविन्दर बस्ती नामदेव, नरिन्दर घुद्दूवाला, पलविन्दर सिंह, मिलखा सिंह अमृतपुर, मेहर सिंह तलवंडी, लखविन्दर सिंह मौजूद थे। 
 
धरने के कारण ये ट्रेनें रहीं प्रभावित

54046, 19224, 54643, 74938, 54052, 14625, 54563, 54564, 74963 और 74964 प्रभावित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed