{"_id":"5fdda1cb07a7166d10519a85","slug":"farmers-protest-against-bjp-fast-program-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : भारतीय जनता पार्टी के उपवास कार्यक्रम में घुसे किसान, बैरिकेड तोड़े, भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : भारतीय जनता पार्टी के उपवास कार्यक्रम में घुसे किसान, बैरिकेड तोड़े, भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा
Sat, 19 Dec 2020 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा के उपवास स्थल पर पहुंचे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के लिए आभार और एसवाईएल के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उपवास रखा। इस दौरान हरियाणा के फतेहाबाद में किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स उखाड़ दिए और नारेबाजी करते हुए बीजेपी के उपवास स्थल पर पहुंच गए।
किसानों ने भाजपा के उपवास टेंट में घुसकर भाजपा के पोस्टर फाड़ दिए। पुलिस भी किसानों को रोकने में नाकाम रही। उपवास कार्यक्रम में घुसकर किसानों ने नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं सिरसा के रानियां में भाजपा के जिला अध्यक्ष के गांव ओटू के एक निजी पैलेस में कार्यक्रम के विरोध में किसानों ने काले झंडे दिखाए ।
विज्ञापन
फतेहाबाद के जाखल मंडल से भाजपा मंडल महामंत्री जरनैल सिंह ने किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा किसानों की आवाज नहीं सुनने से उन्हें ठेस पहुंची है। वह मांग करते हैं कि जब किसान चाहते ही नहीं हैं तो तीनों कृषि कानूनों को सरकार रद्द कर दे।
वहीं रोहतक के मेडिकल मोड़ पर ताऊ देवीलाल और डॉ. मंगलसेन की प्रतिमा के नीचे भारतीय जनता पार्टी ने एसवाईएल के मुद्दे पर एक दिन का उपवास कार्यक्रम किया था। इस दौरान शाम चार बजे युवा किसान विरोध करने पहुंचे।