{"_id":"61cb007379411d0f16302168","slug":"farmers-in-punjab-suspend-rail-roko-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मुलाकात के बाद एलान: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित, पंधेर ने असुविधा के लिए लोगों से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से मुलाकात के बाद एलान: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित, पंधेर ने असुविधा के लिए लोगों से मांगी माफी
Tue, 28 Dec 2021 05:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 28 Dec 2021 05:52 PM IST
सार
पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। यह एलान किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने किया। किसान-मजदूर संघर्ष समिति पंजाब में सात स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठी थी। यही वजह थी कि पंजाब से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेनें प्रभावित थी।
विज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान मजदूर संघर्ष समिति की मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक हुई। इसके बाद किसानों ने पिछले नौ दिनों से देवीदासपुरा समेत पंजाब में रेल ट्रैक पर चल रहे धरनों को चार जनवरी 2022 तक स्थगित कर दिया है। धरना स्थगित होने से रेलवे और आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के धरने से हुई लोगों को परेशानी के लिए माफी मांगी। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की मांगे मनवाने के लिए ऐसा करना उनकी मजबूरी बन गई थी। किसान नेता पंधेर ने कहा कि बासमती की खराब फसल पर सरकार ने मुआजवा राशि 12 हजार से बढ़ाकर 17 हजार करने, शहीद किसानों के परिवारों को एक सप्ताह में मुआवजा और नौकरी, पुलिस केस रद्द करने, रेलवे पुलिस केस गृह मंत्रालय के साथ बैठक कर जल्द रद्द करवाने, पांच एकड़ जमीन के मालिक किसानों के दो लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का पंजाब सरकार ने भरोसा दिया। कंटीले तारों के पार जमीनों पर मुआवजे पर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक कर हल करने, केंद्र सरकार से जुड़े मसलों पर केंद्र सरकार को डीओ पत्र लिखने, नशा खत्म करने और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी बात की गई है।
विज्ञापन
पंधेर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब में सात स्थानों पर रेल ट्रैक से धरना शाम चार बजे खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चार जनवरी 2022 को दोबारा पंजाब सरकार के साथ किसान मजदूर संघर्ष की बैठक होगी। अगर तब तक सरकार ने उक्त मसले हल नहीं किए तो आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए किसान संगठन 31 दिसंबर को प्रदेश कमेटी की बैठक करेंगे।
विज्ञापन