फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmer supporters protested against the promise of the central government

केंद्र सरकार की वादाखिलाफी पर किसान समर्थकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer supporters protested against the promise of the central government
चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान समर्थकों ने सोमवार को सेक्टर-38 के गुरुद्वारा साहिब शाहपुर के साथ लगते चौक पर केंद्र सरकार की वादाखिलाफी पर प्रदर्शन किया। नौजवान किसान एकता चंडीगढ़ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में केंद्र के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई। वादे से मुकरने वाली सरकार मुर्दाबाद, एमएसपी पर गारंटी की कानून बनाओ और किसानों के कातिलों को सजा दो और किसानों पर दर्ज केस वापस लो जैसी नारे लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

प्रधान किरपाल सिंह और महासचिव सरबंश प्रतीक ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की मांग पूरा करने से पीछे हट रही है। दिल्ली मोर्चा से हटते समय केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से वादा किया था कि एमएसपी गारंटी पर कानून बनेगा, किसानों पर लगे केस वापस होंगे। सरकार ने न तो कोई केस वापस नहीं लिया और न ही एमएसपी गारंटी पर कानून लाई। रोष प्रदर्शन में पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल, बीकेयू शहीद भगत सिंह संस्था की ओर से बलजिंदर सिंह और तेजवीर सिंह, चंडीगढ़ पंजाबी मंच के महासचिव देवी दयाल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed